32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'NDA सरकार आरक्षण चोर है', तेजस्वी यादव के आरोप पर जीतन मांझी...

‘NDA सरकार आरक्षण चोर है’, तेजस्वी यादव के आरोप पर जीतन मांझी और मंगल पांडेय का पलटवार

Published on

पटना:

आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने की डिमांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार आरक्षण चोर है। उनके इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव प्रलाप करते हैं। उनके प्रलाप का कोई जवाब क्या दें। उनके पास कहां डेटा है कि आरक्षण की चोरी हो रही है। आरक्षण का पूरी तरह से निर्वहन हो रहा है। नियम के मुताबिक सबको आरक्षण मिल रहा है। इसके लिए अगर उन्होंने कोई कमीशन बिठाया हो, या डेटा कलेक्ट किए हो तो वह इस बात को स्पष्ट करें। ऐसे ही कुछ भी कहने से नहीं होगा।

बिहार में प्रवचन के दौरान बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से हिंदू राष्ट्र बनाने की बात पर जीतन मांझी ने कहा कि वह राजनीति करने नहीं आए हैं। वह धर्म प्रचार करने आए हैं, इसलिए उसपर ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं है।

तेजस्वी यादव का जमीर मर चुका है: संतोष कुमार सिंह
वहीं तेजस्वी की ओर से एनडीए आरक्षण चोर की कही गई बात पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कैमूर में कहा कि जिसका जमीर ही मर चुका है, वो आरक्षण की क्या बात करेगा। चैलेंज है मीडिया के माध्यम से, बताएं कि 15 साल की सरकार में लालू और राबड़ी देवी ने किसको आरक्षण दिया। किसी को कुछ दिया हो तो बताएं।

तेजस्वी यादव के पास अर्नगल बयानबाजी करने के अलावा कोई काम नहीं: मंगल पांडेय
आरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव के धरने पर राज्य सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने भी निशाना साधा। मंगल पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई काम बचा नहीं है। शिवाय बयान देने के, लोगों को भ्रमित करने के और अनर्गल बयानबाजी करने के। उनको मालूम होना चाहिए कि आरक्षण के संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने जातीय सर्वेक्षण कराया। मैं स्वंय उस कैबिनेट का सदस्य था, जिससे जातीय सर्वेक्षण के लिए बिहार सरकार की तरफ से राशि आवंटित करने का काम हुआ। उसके परिणाम आए। उसके बाद उसकी अनुशंसा में हम लोग साथ खड़े रहे। जातीय सर्वेक्षण के जो परिणाम आए, उसके जो आर्थिक पक्ष थे उसके आधार पर आज भी बिहार की सरकार काम कर रही है। ताकि लोगों को और आर्थिक समृद्धि मिले।

एनडीए सरकार आरक्षण चोर है: तेजस्वी
बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि आरक्षण चोरों और नौकरी चोरों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। इस दौरान आरोप लगाया कि 09 मार्च को आरक्षण चोर नीतीश-भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग अंतर्गत तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में दलितों-आदिवासियों और पिछड़ों-अतिपिछड़ों की 𝟖,𝟐𝟐𝟐 सरकारी नौकरियां एक दिन में ही चुरा ली।

हमारे 𝟏𝟕 महीनों के अल्प कार्यकाल में जातिगत गणना के उपरांत दलितों-आदिवासियों और पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए हमारे द्वारा बढ़ाए गए 𝟔𝟓% आरक्षण को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं डाला क्योंकि ये आरक्षण चोर अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सोलह प्रतिशत (𝟏𝟔%)आरक्षण का सीधा नुकसान कर इन वर्गों की हजारों-लाखों नौकरियां हड़पना चाहते है। इन वर्गों को अपनी नौकरी और अधिकारों के लिए जागरूक और सचेत होना होगा।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...