7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिवोटर लिस्ट सरकार नहीं बनाती है, लेकिन... राहुल गांधी ने बिरला से...

वोटर लिस्ट सरकार नहीं बनाती है, लेकिन… राहुल गांधी ने बिरला से हां में हां मिलाकर कर दी यह मांग

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में मतदाता सूची का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में वोटर लिस्ट पर सवाल उठे हैं, इसलिए संसद में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती है, यह तो सबको पता है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं तो अच्छा होगा कि संसद में इस विषय पर चर्चा हो।

क्या बोले राहुल गांधी, जानिए
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि वोटर लिस्ट क्या सरकार बनाती है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं बनाती है, यह बात बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा, ‘आपने सही बात बोली कि वोटर लिस्ट क्या सरकार बनाती है? आपने सही बोला कि सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती है। मगर पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष शासित हर राज्य में और खासकर महाराष्ट्र में साफ-साफ सवाल उठे हैं। पूरा विपक्ष मिलकर सिर्फ ये कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर यहां चर्चा हो जाए। आप बनाते नहीं हैं, ये हम मानते हैं, लेकिन वोटर लिस्ट पर चर्चा तो हो जाए।’

विपक्ष का आरोप क्या है?
विपक्षी दल जिन राज्यों में हार रहे हैं, वहां वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम काटने और नए नाम जोड़ने का मुद्दा उठाया जा रहा है। विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वहां की मतदाता सूची में इतनी बड़ी संख्या में नए मतदाताओं को जोड़ा गया जो कहीं से भी उपयुक्त नहीं लगता है।

हाल में ममता ने भी साधा निशाना
विपक्ष ने सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि आयोग केंद्र में सत्तधारी दल बीजेपी के साथ साठगांठ से वोटर लिस्ट में फेरबदल कर रहा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के स्थानीय अधिकारी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...