15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिसरकार के कब्जे है चुनाव आयोग... राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने क्यों...

सरकार के कब्जे है चुनाव आयोग… राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने क्यों कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को संसद परिसर में सिब्बल केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को बड़ा आरोप लगाया। सिब्बल ने कहा कि इलेक्शन कमीशन तो सरकार के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि यह काफी अरसे है। सिब्बल ने कहा कि जो आप लोकतंत्रर की बात करते हो, अगर लोकतंत्र अगर ऐसे ही चलता रहा और इलेक्शन कमीशन सरकार की पैरवी करती रही तो निश्चित रूप से जो नतीजे आएंगे वो आपके सामने हैं।

‘लोकतंत्र नहीं दिखावा है’
सिब्बल ने कहा कि वोटिंग की जो ये व्यवस्था है, तादाद में लोगों के वोट कैंसल कर देना, लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने देना, डुप्लिकेट वोटर कार्ड, ऐसे-ऐसे लोगों के वोटर कार्ड बनाने जो यहां रहते भी नहीं हैं। सिब्बल ने आगे कहा कि दो-दो कमरे में 50-50 वोट बनाने और बीजेपी के मेंबर के आधार पर 11 हजार वोट काट दिए जाएं अगर ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो ये जिसको आप लोकतंत्र कहते हैं वो लोकतंत्र नहीं दिखावा है।

जमीन पर क्या होता है सबको मालूम है
चुनाव पर संदेह से जुड़े सवाल पर सिब्बल ने आगे कहा कि हम तो कब से कहते आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम ईवीएम पर अभी बात नहीं कर रहे, इस पर तो चर्चा अलग से होगी। कपिल सिब्बल ने कहा कि जिस तरह से ये इलेक्शन कराते हैं, जमीन पर क्या होता है, वो तो हमको मालूम है, सबको मालूम है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। सिब्बल ने कहा कि ना तो कोर्ट सुनती है ना इलेक्शन कमीशन सुनता है और बात ये लोकतंत्र की करते हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...