33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहार: आरा में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ की लूट,...

बिहार: आरा में दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ की लूट, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

Published on

आरा ,

बिहार के आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. शहर के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट कर अपराधी फरार हो गए. 8-10 की संख्या में आए बदमाशों ने 30 मिनट तक तांडव मचाया और शोरूम में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि आरा-छपरा मुख्यमार्ग पर बबुरा के पास अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमें दो बदमाश जख्मी हुए हैं.

CCTV में कैद हुई वारदात
शोरूम में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश दो-दो के ग्रुप में शोरूम में घुसे और अंदर जाते ही हथियार निकालकर सभी को धमकाया। उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए।

पुलिस को 30 बार फोन किया, फिर भी नहीं आई मदद
तनिष्क शोरूम की सेल्स गर्ल सिमरन ने बताया कि लूट की आशंका होते ही उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सिमरन के मुताबिक, उन्होंने 25-30 बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
लूट के बाद भोजपुर एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। लेकिन शोरूम से महज 600 मीटर दूर स्थित नगर थाना की पुलिस लूट के दौरान मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तनिष्क शोरूम के मैनेजर ने क्या कहा?
स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय के अनुसार, करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई है, जबकि कैश का आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने स्टाफ के मोबाइल भी छीन लिए और उन्हें एक जगह बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे।

पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
एसपी ने माना कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। एसआईटी टीम अपराधियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...