8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP : फतेहपुर में दोस्त को दी तालिबानी सजा, आधे घंटे के...

UP : फतेहपुर में दोस्त को दी तालिबानी सजा, आधे घंटे के लिए बाइक मांगकर हो गया लापता, खंभे में बांधकर मारा

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दोस्त ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को तालिबानी सजा दी है। युवक को खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दरसअल, बीते दिनों दोस्त से आधे घंटे के लिए बाइक मांग कर ले गया था, फिर वो बाइक सहित फरार हो गया था। दूसरे दिन तक जब कुछ पता नहीं चला तो दोस्त ने उसके खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।

जानकारी के अनुसार, चांदपुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निस्फी गांव निवासी अखिलेश दीक्षित ने पुलिस को तहरीर दी। इन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव भैरमपुर का रहने वाला उसका दोस्त मनोज विश्वकर्मा 8 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 8 बजे अखिलेश के घर पहुंचा और आधा घंटे के लिए अखिलेश से उसकी टीवीएस बाइक मांगी। इस पर अखिलेश ने बाइक दे दी। इसके बाद मनोज कहीं चला गया। इस पर मनोज की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन 5 बजे तक इंतजार किया गया, बावजूद इसके भी कोई सुराग न मिला। इस पर पीड़ित अखिलेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

दोषियों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात मनोज के अमौली स्थित एक गेस्ट हाउस में होने की जानकारी मिली। इस पर अखिलेश कुछ ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा और दोस्त मनोज से बाइक के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर गुस्से में अखिलेश और उसके साथ रहे ग्रामीणों ने मनोज को रस्सी से एक खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में कानून को हाथ में लेने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...