9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलमजा तो आया होगा... हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती कर...

मजा तो आया होगा… हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती कर दी बंद, कह दी ये बात

Published on

दुबई:

पाकिस्तान की मेजबानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को इस खिताबी भिड़ंत में 252 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 1 ओवर पहले ही आसानी से अपने नाम कर लिया। चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जीत के जश्न में चूर हो गए। हालांकि, दुबई में मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी इस खुशी को सबके साथ शेयर भी किया।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान हार्दिक पंड्या से पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सवाल पूछा। इस सवाल का हार्दिक ने ऐसा दिया, ‘जिसे सुनकर उनकी बोलती बंद हो गई। दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने हार्दिक ने पूछा कि, ‘सबसे पहले आपको बहुत मुबारक कि आप जीत गए मेरा आपसे ये सवाल है कि जिस तरीके से भारत दुबई में खेला है सभी मैच जीते हैं, दर्शक हर मैच में बहुत ज्यादा होते थे, पाकिस्तानी आवाम भी चाहती थी कि भारत वहां पर आकर खेले। वहां पर भी आप लोगों के बहुत ज्यादा फैन हैं इस हवाले से आप क्या कहेंगे?’

हार्दिक पंड्या दिया मजेदार जवाब
पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘बहुत अच्छा है सर वो भी चाहते थे लेकिन नहीं हो पाया तो मुझे विश्वास है कि दुबई में जितने भी पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस हैं उन्होंने भी खूब मजे किए होंगे। इसके अलावा पाकिस्तान क्यों नहीं गए, कहां नहीं गए इसपर बात करना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। मैं इस पर कुछ नहीं कर सकता।’

वहीं बात करें हार्दिक पंड्या की तो टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। हार्दिक ने इस भारत को चैंपियन में बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बैट और बॉल दोनों में दमदार खेल दिखाते हुए 99 रन बनाने के साथ-साथ 4 विकेट भी हासिल किए।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...