9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बरेली में भारी मात्रा में नकली करेंसी के साथ...

उत्तर प्रदेश : बरेली में भारी मात्रा में नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने दो लोगों को 51,400 की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लखनऊ (बरेली डिवीजन) की मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी, जो एक पूर्व प्रधान का बेटा है, फरार हो गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने सोरहा रोड स्थित अगरास तिराहा पर छापेमारी कर मोहम्मद यामीन और अनमोल गुप्ता को गिरफ्तार किया. यामीन के पास से 100 रुपये के 247 नकली नोट और गुप्ता के पास से 100 रुपये के 267 नकली नोट बरामद हुए. कुल मिलाकर 514 नकली नोट, मोबाइल फोन, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड जब्त किए गए.

मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी एक पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा है, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गया, शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों को नकली करेंसी ‘डंपी’ नामक सप्लायर से मिली थी. पुलिस अब इस सप्लायर और फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है.

आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है. सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.

नकली करेंसी का बड़ा नेटवर्क?
पुलिस को संदेह है कि यह एक बड़े नकली नोट गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो राज्य में नकली करेंसी सप्लाई कर रहा है. इस मामले में डंपी और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से नकली करेंसी नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...