9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य' कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं,...

‘ कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं, BJP में अगर हिम्मत है तो संसद में कानून लेकर आए’ हिंदू राष्ट्र पर भड़के प्रशांत किशोर

Published on

दरभंगा

दरभंगा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एकदिवसीय यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। जब एक पत्रकार ने बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान पर सवाल पूछा, तो प्रशांत किशोर ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई बाबा देश नहीं चलाते, बल्कि यह लोकतंत्र से संचालित होता है। उन्होंने कहा, ‘देश किसी बाबा के कहने से नहीं चलता, बल्कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से चलता है। कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं।’

संविधान पर जनता का निर्णय स्पष्ट
प्रशांत किशोर ने हालिया लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने अपने वोट के माध्यम से स्पष्ट कर दिया कि संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ‘अगर भाजपा बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन करती है, तो फिर नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्यों कहते हैं कि वे संविधान से बंधे हुए हैं? अगर भाजपा में साहस है, तो संसद में खुलकर कहे कि वे हिंदू राष्ट्र लागू करेंगे, कानून लेकर आए।’

तेजस्वी पर पीके का निशाना- ‘मुसलमानों को डराने की आदत’
प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को मुसलमानों का मुफ्त में वोट लेने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा, ‘राजद हमेशा मुसलमानों को यह डर दिखाती है कि अगर उन्होंने वोट नहीं दिया, तो भाजपा सत्ता में आ जाएगी। लेकिन अब मुसलमानों के पास विकल्प है- जन सुराज। जिस दिन मुसलमान राजद से अलग हो जाएंगे, उस दिन उनकी लालटेन बुझना तय है।’

दरभंगा में भाजपा और जन सुराज के बीच सीधा मुकाबला: PK
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि दरभंगा में इस बार भाजपा और जन सुराज के बीच सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, ‘अब तक जनता के पास कोई ठोस विकल्प नहीं था, इसलिए भाजपा को वोट मिलते रहे। लालू यादव के शासनकाल के डर से लोग भाजपा की ओर जाते थे। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में खासकर शहरी क्षेत्रों में जनता के पास एक नया विकल्प है- जन सुराज।’ प्रशांत किशोर की इस यात्रा और उनके बयानों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके दावों का आगामी चुनावों में क्या प्रभाव पड़ता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...