10.3 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यUP : आईजी प्रशांत कुमार फोर्स के साथ कर रहे थे गश्त,...

UP : आईजी प्रशांत कुमार फोर्स के साथ कर रहे थे गश्त, चंद कदम दूर बदमाशों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली

Published on

लखीमपुर खीरी:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर में आईजी प्रशांत कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। लोगों को सुरक्षा की गारंटी दे रहे थे। इसी दौरान बीच चौराहे पर दौड़ाकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक युवक गोली लगने से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है आईजी प्रशांत कुमार के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जहां पर युवक को गोली मारी गई, वहां से करीब 200 मीटर दूरी पर आईजी प्रशांत कुमार फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे।

शहर के मिश्राना मोहल्ला निवासी अमोघ उर्फ देव (17) सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मिश्राना चौराहे से होकर गुजर रहा था, तभी बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने उसको दौड़ा लिया, उसने जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन दुकान में घुसकर बदमाशों ने उसको गोली मार दी। दुकान पर बैठे शहर के हाथीपुर निवासी कर्मचारी आदित्य कश्यप के भी हाथ में गोली लगी है। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमोघ को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मृतक के सीने में लगी बताई जा रही है। बीच चौराहे पर हुई घटना से लोग दहशत में हैं। घटना तब घटी जब लखनऊ आईजी रेंज प्रशांत कुमार शहर में भारी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रहे थे।

कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात
गोलीकांड कोतवाली से चंद दूरी पर हुआ था। इसके बावजूद सदर कोतवाल घटनास्थल पर नहीं आए। बताया जाता है कि वह अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मृतक अमोघ बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर जान की भीख मांग रहा था, इसीलिए वह चौराहे पर पुष्पा बुक डिपो नाम से स्थित दुकान में घुस गया कि उसकी कैसे भी जान बच जाए। जब वहां हमलावर पहुंच गए, तो वह उनके आगे हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन बदमाशों ने उसके सीने में फायर झोंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना का कारण साफ नहीं
इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया है, इसकी स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, कुछ लोग इसको लेनदेन से जुड़ा मामला बता रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का क्या कारण रहा इसकी जांच की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...