9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद में मां ने बेटे को दी जहर, फिर कर ली खुदकुशी,...

फरीदाबाद में मां ने बेटे को दी जहर, फिर कर ली खुदकुशी, वजह कर देगी हैरान

Published on

फरीदाबाद,

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने पहले अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे को जहर देकर मार डाला और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दुखद घटना सोमवार को सामने आई, जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 45 साल की बिलमा देवी के रूप में हुई है, जबकि उनका 14 साल का बेटा कृष्णा भी मृत पाया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उसका बेटा फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा था. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शुरुआती जांच में पता चला कि बिलमा देवी घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं. उनका बड़ा परिवार नहीं था, सिर्फ एक विवाहित बेटी थी, जो अलग रहती थी. पड़ोसियों ने बताया कि महिला अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे को लेकर काफी चिंतित रहती थी. वह अक्सर कहती थी कि उसके बाद उसके बेटे का क्या होगा.

पुलिस को संदेह है कि इन्हीं चिंताओं के कारण उसने यह कठोर कदम उठाया. पुलिस का मानना है कि महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने बेटे को जहर दिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई.

हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी. मामले की जांच कर रहे खेरी पुल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘अभी तक मौत के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.’ पुलिस इस मामले में पड़ोसियों और मृतका की बेटी से पूछताछ कर रही है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...