15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिअनुराग ठाकुर पूछ रहे थे सवाल, बीच में बोलने लगे सपा सांसद,...

अनुराग ठाकुर पूछ रहे थे सवाल, बीच में बोलने लगे सपा सांसद, स्पीकर बोले- धर्मेंद्र जी खड़े होकर सबको ज्ञान मत दो

Published on

नई दिल्ली

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही जारी है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर कुछ सवाल पूछ रहे थे। इसी दौरान विपक्ष में बैठे सपा सांसद अपनी सीट पर खड़े होकर अन्य सदस्यों से बात कर रहे थे। इसपर स्पीकर ओम बिरला ने उनसे कहा कि खड़े होकर सबको ज्ञान मत दीजिए।

‘खड़े होकर सबको ज्ञान मत दो’
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव प्रश्नकाल में चल रही चर्चा के बीच अन्य सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। तभी स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोंक दिया। स्पीकर ने कहा, ‘धर्मेंद्र जी… सबको खड़े होकर ज्ञान मत दो। सब ज्ञानवान है।’ इसके बाद स्पीकर मुस्कुरा गए और प्रश्नकाल आगे जारी रहा।

लोकसभा में कल सरकार और विपक्ष के बीच हुई तकरार
लोकसभा सीटों के परिसीमन, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोटर टर्न आउट पर अमेरिकी फंडिंग के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में सोमवार को तकरार हुई। विपक्ष ने नियम 267 के तहत चर्चा के लिए नोटिस दिए थे। उप सभापति हरिवंश ने नोटिस खारिज कर दिए। इसके विरोध में कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी सांसद सदन से बाहर चले गए।

राज्यसभा में भड़के जेपी नड्डा
सदन के नेता जे. पी. नड्डा ने विपक्ष के कदम को गैरजिम्मेदाराना और इंस्टिट्यूशंस को डैमेज करने का कुत्सित प्रयास करार दिया। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे सहित पूरे विपक्ष को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाए, जिससे उन्हें नियमों की अच्छी जानकारी हो जाए। नड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन यह नियमों के तहत होनी चाहिए।

कार्यवाही शुरू होने पर उप सभापति ने बताया कि उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र यानी EPIC क्रमांक के डुप्लिकेशन, सीटों के परिसीमन और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिका से फंडिंग सहित कुछ मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत 12 नोटिस मिले हैं। हरिवंश ने नियम 267 पर सभापति की 8 दिसंबर 2022 की रूलिंग का हवाला देते हुए ये नोटिस खारिज कर दिए।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...