9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यभूपेश बघेल के आवास पर छापे के बाद ED के वाहनों पर...

भूपेश बघेल के आवास पर छापे के बाद ED के वाहनों पर पथराव, 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

Published on

दुर्ग ,

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापा मारने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. कांग्रेस नेता सनी अग्रवाल समेत 15 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. ईडी अधिकारियों पर हमले और उनके वाहनों पर पथराव के बाद दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ईडी ने सोमवार को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से 11 घंटे तक पूछताछ की. छापेमारी के बाद जब अधिकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज और कैश काउंटिंग मशीन लेकर बाहर निकले, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उग्र समूह ने उनके वाहनों को घेर लिया था.

आरोप है कांग्रेस नेता सनी अग्रवाल ने एक वाहन पर पत्थर फेंका, जबकि अन्य प्रदर्शनकारियों ने लात-घूंसे चलाए. दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया, “ईडी से शिकायत मिली कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रोकने की कोशिश की और पथराव किया, जिससे एक वाहन की खिड़की का शीशा टूट गया. मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है.”

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने चैतन्य बघेल और उनके सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल के परिसरों पर पीएमएलए के तहत तलाशी ली. चैतन्य पर शराब घोटाले से हुई आय का लाभार्थी होने का संदेह है. छापेमारी की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बघेल के आवास के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. अधिकारियों के बाहर निकलते वक्त भीड़ ने वाहनों पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई.

यह घटना छत्तीसगढ़ में राजनीतिक तनाव को और बढ़ाने वाली साबित हुई है. कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार की बदले की कार्रवाई करार दिया है, जबकि बीजेपी ने कानूनी प्रक्रिया का समर्थन किया है. पुलिस अब प्रदर्शनकारियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...