10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यसोनीपत में महिला को कार के बोनट पर 1 किमी घसीटा, वीडियो...

सोनीपत में महिला को कार के बोनट पर 1 किमी घसीटा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Published on

सोनीपत

हरियाणा के सोनीपत में बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया। यह घटना इंस्टाग्राम पर हुए बच्चों के झगड़े के बाद हुई। महिला का बेटा ऋषभ और सात्विक नाम के लड़के के बीच ऑनलाइन बहस हुई थी। इसके बाद सात्विक और उसके दोस्तों ने ऋषभ और उसके भाई रिदम पर हमला किया। अगले दिन सात्विक ने फिर ऋषभ पर हमला किया। जब ऋषभ की मां पूजा उसे बचाने पहुंची, तो उन्हें कार से टक्कर मार दी गई और फिर बोनट पर घसीटा गया। पूजा ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

कहां की है घटना?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोनीपत के सेक्टर-15 की है। एक विधवा महिला पूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ऋषभ और मॉडल टाउन निवासी सात्विक के बीच इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते थे। एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दोनों में बहस हो गई। ऋषभ के बड़े भाई रिदम ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। 8 मार्च को सात्विक ने दोनों भाइयों को मॉडल टाउन बुलाया। वहां सात्विक और उसके दोस्तों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। उन्हें लात-घूंसों से मारा और फिर भाग गए।

https://x.com/MirrorNow/status/1899414331529281781?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1899414331529281781%7Ctwgr%5Ed71cc8f013b37160b8145a7571bea722a0c73a46%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fpunjab-and-haryana%2Fchandigarh%2Fsonipat-woman-dragged-one-km-on-car-bonnet-attacked-after-instagram-dispute-see-video%2Farticleshow%2F118891954.cms

क्यों बढ़ा विवाद?
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अगले दिन 9 मार्च को ऋषभ दूध लेने सेक्टर-15 मार्केट गया था। DAV स्कूल के पास वो अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी सात्विक अपने दोस्तों के साथ कार में आया और ऋषभ पर हमला कर दिया। ऋषभ ने अपनी मां को फोन किया। पूजा अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची और अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पूजा को टक्कर मार दी। इससे वह कार के बोनट पर गिर गईं।

महिला को 1 किलोमीटर तक घसीटा
आरोपियों ने कार नहीं रोकी। बल्कि पूजा को बोनट पर लटकाए हुए करीब एक किलोमीटर तक तेज रफ्तार से कार दौड़ाते रहे। यह सोचकर ही रूह कांप जाती है कि उस समय पूजा पर क्या बीत रही होगी? उन्होंने किसी तरह खुद को बचाए रखा। जब कार की रफ्तार थोड़ी कम हुई, तो उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। पूजा को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से कार्रवाई की गुहार
यह घटना बेहद निंदनीय है। इंस्टाग्राम पर हुए एक छोटे से झगड़े ने इतना बड़ा रूप ले लिया। बच्चों के झगड़े में एक महिला को जान से मारने की कोशिश की गई। पूजा का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस केस को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को चाहिए कि वो इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे। ताकि आगे कोई भी इस तरह की घटना करने की हिम्मत न करे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...