24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'यह उनके बाप का राज नहीं....', BJP विधायक के बयान पर तेजस्वी...

‘यह उनके बाप का राज नहीं….’, BJP विधायक के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

बिहार में होली को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी तकरार में बदल गया है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ‘यह उनके बाप का राज नहीं है.’ बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि मुसलमानों को होली के दिन घर में रहना चाहिए, ताकि हिंदू शांतिपूर्वक होली मना सकें. इस पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बचौल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने दोनों पक्षों के बयानों से असहमति जताते हुए कहा कि होली प्रेम का त्योहार है और इसे सभी को मनाना चाहिए, जैसे ईद में लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विधायक का आशय यह था कि जो लोग घर से बाहर आएं, वे होली खेलने के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि भारत में हर धर्म के लोग एक-दूसरे के त्योहार में शामिल होते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है.

बचौल के विवादित बयान पर बवाल
बचौल ने कहा कि मुसलमान हर हफ्ते शुक्रवार की नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन इस बार होली भी है, इसलिए उन्हें इसे सहन करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम व्यापारी अबीर-गुलाल बेचकर पैसा तो कमाते हैं, लेकिन उन पर रंग लगने से बचते हैं.

तेजस्वी यादव का पलटवार
तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘यह बिहार है, जहां संघ-बीजेपी की नफरत फैलाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी. हमारे मुस्लिम भाइयों की सुरक्षा के लिए पांच-छह हिंदू हमेशा खड़े रहेंगे.’ उन्होंने मुख्यमंत्री से विधायक को तलब कर फटकार लगाने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

गिरिराज सिंह का जवाब
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘तेजस्वी सत्ता के घमंड में हैं. उन्हें संघर्ष से नहीं, बल्कि लालू यादव के बेटे होने की वजह से राजनीति मिली है. उन्हें इतना अहंकार नहीं करना चाहिए.’ बिहार में इस बयानबाजी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है. अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर क्या रुख अपनाते हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...