15.1 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeभोपालखुद को जंजीरों में जकड़ा और सिर पर रखी 'कर्ज की पोटली'......

खुद को जंजीरों में जकड़ा और सिर पर रखी ‘कर्ज की पोटली’… MP विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने राज्य के ‘बढ़े हुए कर्ज’ के विरोध में खुद को लोहे की जंजीरों से बांध लिया और बीजेपी सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया.नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सचिन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बजट के प्रतीक काले कपड़े में लिपटी गठरी और तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे. उन्होंने राज्य के ‘बढ़े हुए कर्ज’ को उजागर करने के लिए खुद को जंजीरों में बांध लिया.

सिंघार ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और कर्ज लेने की आदत ने आम जनता को कर्ज की जंजीरों में जकड़ दिया है. हर व्यक्ति पर ₹55,000 से ज्यादा का कर्ज थोप दिया गया है, और सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है. आम आदमी का हाल बेहाल है, वो कर्ज के बोझ तले दबकर रह गया है, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है. आम जनता पर पड़ने वाले बोझ के विरोध में कांग्रेस विधायक दल के साथ ‘कर्ज की पोटली और जंजीरों को पहनकर’ विधानसभा परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया.

बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है. मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्लास्टिक के सांपों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ बीजेपी सरकारी नौकरियों की रिक्तियों पर ‘नागिन’ की तरह बैठी हुई है.” इससे पहले सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए काले मास्क पहने. बता दें कि उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को सदन में बजट पेश किया. इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2025-26 के लिए राज्य का बजट करीब 4.21 लाख करोड़ रुपए का होगा.

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

हाउसिंग बोर्ड के मकानों में अब लोकतंत्र सैनानियों को भी मिलेगा आरक्षण

भोपाल। मप्र हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को पर्यावास भवन में आयोजित...

जीतू पटवारी के निर्देश पर 10 जिलों में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश...

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास...