11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसोने की सजावट, इटालियन संगमरमर, 500 करोड़ कीमत... दिल्ली के बाद अब...

सोने की सजावट, इटालियन संगमरमर, 500 करोड़ कीमत… दिल्ली के बाद अब आंध्र के आलीशान ‘शीशमहल’ पर उठे सवाल

Published on

हैदराबाद,

दिल्ली चुनाव से पहले राजधानी के ‘शीशमहल’ की जमकर चर्चा हुई और चुनाव में BJP ने AAP के खिलाफ इस मुद्दे को जमकर भुनाया. अब ऐसा ही एक ‘शीशमहल’ आंध्र प्रदेश में भी चर्चा की वजह बन गया है. ये आलीशान बंगला पूरे 10 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है. इसमें सजावट के लिए सोने के साथ-साथ इटालियन संगमरमर का भी इस्तेमाल किया गया है.

विशाखापट्टनम के सुदूर इलाके में 10 एकड़ क्षेत्र में फैली इस विशाल हवेली को रशिकोंडा पैलेस के नाम से जाना जाता है. यह ‘शीशमहल’ आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का है, जो पहले उनका कार्यालय और आवास भी था. इस पैलेस के आसपास बुनियादी ढांचे को अच्छी तरह से बनाया गया है. यहां पक्की सड़कें, पानी के निकासी की व्यवस्था और 100 केवी बिजली सबस्टेशन भी है. इसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपए बताई जाती है.

‘पहाड़ी का आधा हिस्सा ही खोद डाला’
आज तक ने इस आलीशान ‘शीशमहल’ के अंदर की कुछ तस्वीरें हासिल की हैं. इस भव्य महल के कंस्ट्रक्शन अब विवादों में घिर गया है. जिसमें तट का रेगुलेशन एरिया (CRZ) शामिल हैं. इसे बनाने में नियमों के घोर उल्लंघन का आरोप है. दावा किया जाता है कि एस्टेट के निर्माण के लिए सुंदर रुशिकोंडा पहाड़ी के लगभग आधे हिस्से की खुदाई की गई थी, जिससे पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं.

आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (MOEF) ने 19 मई 2021 को पर्यटन विकास परियोजना के रूप में इसकी मंजूरी दी थी. हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि पिछली जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने कानून को दरकिनार करते हुए महल बनाया था.

सख्त एक्शन लेगी नायडू सरकार!
आलीशान ‘शीशमहल’ का निर्माण जगन सरकार के समय किया गया था. हालांकि, इस समय आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का प्रशासन ने जगन मोहन रेड्डी पर सार्वजनिक धन के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहा है. यह भी अनुमान है कि ‘शीशमहल’ और बुनियादी सुविधाएं बनाने में 600 करोड़ से ज्यादा का खर्च भी होने की संभावना है. हालांकि, जगन सरकार के समय मंत्री रहे गुडीवाड़ा अमरनाथ ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि यह प्रोजेक्ट कानूनी मापदंडों के अंदर है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...