6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यअबे दारू की बोटल है इसमें...गुजरात के हाईवे पर लोगों ने लूटी...

अबे दारू की बोटल है इसमें…गुजरात के हाईवे पर लोगों ने लूटी शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में देश की सबसे पुरानी शराबबंदी है, लेकिन राज्य में अवैध तौर पर शराब की बिक्री को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं। अब राज्य में वडोदरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जो हैरान करने के साथ शर्मनाक भी है। वडोदरा में हाईवे पर एल एंड टी नॉलेज पार्क के पास एक शराब से भरी कार दुर्घटनागस्त हो गई। कार के हाईवे पर पलट जाने से सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पीड़ित की मदद के बजाए शराब लूटने पर अपने हाथ साफ किए। कुछ ही देर में तमाम शराब की बोतलें गायब हो गई। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, हालांकि वहां से गुजर रहीं महिलाओं द्वारा बनाया गया वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने बनाया वीडियो
महिलाओं द्वारा बनाए वीडियो पर एक्स यूजर्स ने लिखा है कि मानवता शराब के लिए मर रही है। घायल व्यक्ति को छोड़कर लोग शराब लूट ले गए। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ शराब की 100 छोटी बोतलें ही मिलीं। पुलिस अब हाईवे पर शराब लूटने वालों की खोजबीन में जुटी है। इसके साथ शराब से भारी कार के रजिस्ट्रेशन के जरिए भी जांच की जा रही है कि यह शराब की खेप किसने मंगवाई थी?

जांच में जुटी वडोदरा पुलिस
कपुराई पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर डी सी राओल के अनुसार पुलिस ने इस मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। शराब किस राज्य से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी? जांच चल रही है। गुजरात में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी आपूर्ति कैसे हो रही है? ऐसी चर्चा है कि होली के मौके पर इस शराब की आपूर्ति अवैध तरीके से की जानी थी, लेकिन डिलीवरी से पहले ही हाईवे पर चालक के कार से नियंत्रण खोने के कारण हादसा हो गया। पिछले साल ऐसी ही घटना अहमदाबाद में सामने आई थी तब भी एक लग्जरी कार से शराब तस्करी की बात सामने आई थी। तब तेज रफ्तार कार की टक्कर एक थार से हो गई थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...