6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यकॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नहीं लगानी होगी 10km की दौड़, पिछली बहाली...

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नहीं लगानी होगी 10km की दौड़, पिछली बहाली में हुई मौतों के बाद झारखंड सरकार का फैसला!

Published on

रांची,

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में सोरेन मंत्रिपरिषद ने 31 प्रस्तावों पे मंजूरी की मुहर लगा दी है. इसमें सबसे अहम सिपाही या उत्पाद सिपाही के बहाली में नियमावली में संशोधन है. अब कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10km की दौड़ नहीं लगानी होगी.

झारखंड कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी के अनुसार, राज्य में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ के बजाय पुरुष अभ्यर्थियों को छह मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी 6मिनिट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. ये सिपाही में बहाली की इक्षा रखने वाले तमाम अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है.

पिछले साल 12 से ज्यादा अभ्यर्थियों की हुई थी मौत
दरअसल, पिछली बहाली के दौरान 12 से ज्यादा मौत हुई थी जिससे हड़कंप मच गया था जिसे सरकार के खिलाफ विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया था. सरकार पर चुनाव से पहले आरोप लगे थे कि युवाओं को नौकरी बांटने के बजाय मौत बांटा जा रही है. सरकार को जवाब देना पड़ा था. मौत के कारण को लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर्स भी परेशान थे. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी की थी.

झारखंड में सिपाही भर्ती दौड़ के क्या नियम थे?
पहले पुरुष अभ्यर्थियों को क्वालीफाई करने के लिए एक घंटे में 10km की दौड़ लगाने के कंडीशन थी, जबकि महिलाओं को 40 मिनट में 5km की दौड़ लगाने का क्राइटेरिया था. 2024 में 583 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी. अब नियम में संशोधन होने से अभ्यर्थियों को राहत की उम्मीद है.

बता दें कि मंत्रिपरिषद की बैठक में भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय के लिए झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 की धारा-26 के अन्तर्गत अपर न्यायायुक्त-1, रांची के न्यायालय को विशेष न्यायालय पदभिहित करने की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा झारखंड राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में PG (Medical/MDS) पाठ्यक्रम उर्तीण होने के बाद तीन साल की आवश्यक सरकारी सेवा की बाध्यता संबंधी प्रावधानों में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...