5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य‘होली में जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं...’...

‘होली में जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं…’ अब यूपी के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने होली को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में रहें और जिन्हें तलवार पसंद है, वे देश छोड़कर चले जाएं. मंत्री संजय निषाद का यह बयान यूपी के संभल जिले में पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान के समर्थन में आया है.

संभल के सीओ द्वारा होली को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वो चाहते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई जाए. अनुज चौधरी ने कौन-सा गलत कह दिया. जिसको संस्कार पसंद ना हो और जिसे तलवार पसंद हो, वो देश छोड़ के चले जाएं. मंत्री ने कहा कि जिन्हें संस्कार पसंद हों वो रहें.

उन्होंने कहा कि जिसे रंग खराब लगता है, वो घर में रह जाएं. अगर किसी को रंग खराब लगता है, और उसे किसी ने लगा दिया तो झगड़ा होगा. जिसके अंदर रंग के प्रति नफरत है, वो घर में रहे. नफरती लोगों की यहां कोई जगह नहीं है. संजय निषाद ने कहा कि संभल के सीओ ने गलत क्या कहा? उन्होंने तो सिर्फ यही कहा कि होली का त्योहार शांति से मनाया जाए. जिन्हें संस्कृति पसंद नहीं, जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में रहें.

संभल के सीओ अनुज चौधरी का बयान क्या था?
कुछ दिन पहले संभल में पीस कमेटी की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जो लोग इसमें नहीं आए हैं, उनको बता दिया जाए कि साल में 52 बार जुमा आता है, लेकिन होली एक दिन. जिसको होली खेलनी हो और जिस भाई के अंदर होली खेलने की कैपेसिटी हो, वही इंसान घर से बाहर निकले, वरना घर के अंदर रहकर ही नमाज पढ़ें. पुलिस-प्रशासन किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त करने में मूड में नहीं है.

बैठक में मुस्लिम समुदाय से कहा गया था कि जिस तरह से आप पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, ठीक वैसे ही होली भी हिंदुओं के मिलन का तोयौहार है, अगर रंग से आपत्ति है तो उस दिन घर से बाहर निकलने की गलती न करें. उस दिन पूजा-पाठ या नमाज आदि घर के अंदर ही करें, क्योंकि हर जगह भगवान और अल्लाह है. पुलिस किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन नहीं होने देगी. हिंदू पक्ष भी अनावश्यक किसी पर रंग न डाले. नियम सबके लिए समान हैं.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...