15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिहोली आ गई...फ्री सिलेंडर कब आएगा, 'हर वादा जुमला' दिल्ली में बीजेपी...

होली आ गई…फ्री सिलेंडर कब आएगा, ‘हर वादा जुमला’ दिल्ली में बीजेपी को कुछ ऐसे घेर रही AAP

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने गुरुवार को आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया और बीजेपी के मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वादे को लेकर बैनर लगाए। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि होली भी आ गई लेकिन दिल्ली को मुफ्त सिलेंडर कब मिलेगा, या फिर से मोदी की गारंटी जुमला साबित होने जा रही है। आप नेता कुलदीप कुमार ने भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दिल्ली निवासियों को मुफ्त सिलेंडर और 2500 रुपये देने के वादे को पूरा करने में विफल रहने के लिए ‘जुमला’ पार्टी करार दिया।

छोटी होली आ गई है…
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि मोदी जी ने दिल्ली की जनता को गारंटी दी थी, जेपी नड्डा जी ने, बीजेपी ने गारंटी दी थी कि होली तक महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिल जाएगा। आज छोटी होली है, होली आ गई है, लेकिन सिलेंडर नहीं आया। दिल्ली की जनता मुफ्त सिलेंडर का इंतजार कर रही है। अंत में मोदी जी की गारंटी जुमला साबित हुई।

आप नेता ने कहा, पहले उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला, फिर सिलेंडर को लेकर झूठ बोला। बीजेपी जुमला पार्टी है। दिल्ली की जनता को न तो मुफ्त सिलेंडर मिला और न ही 2500 रुपये। जब तक दिल्ली की जनता को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिल जाता, हमारा विरोध जारी रहेगा।

‘बीजेपी का हर वादा जुमला’
एएनआई से बात करते हुए आप नेता प्रवीण कुमार ने होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और भाजपा के हर वादे को ‘जुमला’ कहा। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि जिन महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया था, उन्हें यह उम्मीद थी कि उन्हें मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिले हैं।

प्रवीण कुमार ने कहा, कल होली है, लेकिन अभी तक लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिले हैं और उन्हें अभी भी 1000 रुपये देने पड़ रहे हैं। भाजपा का हर वादा ‘जुमला’ साबित हो रहा है, चाहे वह महिलाओं को 2500 रुपये देने की बात हो या मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराने की। ये दोनों वादे ‘जुमला’ साबित हुए हैं।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...