6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यओडिशा : मां को मारपीट से बचाने आया 17 साल का बेटा,...

ओडिशा : मां को मारपीट से बचाने आया 17 साल का बेटा, नशे में पिता ने चाकू से गोदकर ले ली जान

Published on

बालासोर,

ओडिशा के बालासोर जिले में एक 17 साल के लड़के की उसके पिता ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात खैरा पुलिस सीमा के अंतर्गत नरमा गांव में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगेंद्र सिंह शराब के नशे में घर लौटा और एक विवाद के बाद अपनी पत्नी मुनी सिंह की पिटाई करने लगा. पुलिस ने बताया कि जब उनके बेटे राजेश ने हाथापाई रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो जोगेंद्र ने गुस्से में आकर चाकू उठाया और अपने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया.

घायल किशोर को उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने ऊपड़ा अस्पताल पहुंचाया और बाद में उसे सोरो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल घटना की जांच कर रही है. जोगेंद्र करीब छह साल पहले पड़ोसी मयूरभंज जिले के उदाला से नरमा चला आया था.

बता दें कि कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें पिता पुत्र का रिश्ता शर्मसार हो गया था.यहां एक पिता ने अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे की हत्या कर दी. पिता अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे की प्रताड़ना और मारपीट से परेशान था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बाल विहार की थी.

थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 27 साल का हेमंत (मृतक) मानसिक रूप से बीमार था और शराब पीने का भी आदी था. हेमंत बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार और जिद्दी था. उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार वाले उसकी हर संभव जिद पूरी भी करते थे, लेकिन जब वह बड़ा हुआ तो उसे नशे की लत लग गई. हेमंत शराब पीकर या नशा करके अपने माता-पिता से रोजाना मारपीट करता था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...