6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यनोएडा में थार से हंगामा करने वाले बॉडी बिल्डर ने की थी...

नोएडा में थार से हंगामा करने वाले बॉडी बिल्डर ने की थी मारपीट, गाड़ियों में टक्कर से पहले मारपीट CCTV में कैद

Published on

नोएडा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी नोएडा के सेक्टर-16 स्थित कार मार्किट में एक बेकाबू तेज गति से एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक जिम ट्रेनर थार कार लेकर भाग निकला। वह थार कार को गलत दिशा में रैश ड्राइविंग करते हुए उसने पहले एक वेगनआर गाड़ी में टक्कर मारी फिर स्कूटी में किनारे से टक्कर मारी। स्कूटी सवार दो युवक किसी तरह बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि, आरोपी थार कार चालक का कहना है कि दुकानदार ने कई लोगों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया था, कार के शीशे तोड़ दिए थे। उनसे जान बचाने के लिए वह उल्टी दिशा में ही भाग रहा था। फिलहाल घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना फेज-1 की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, देर रात इस घटना का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें आरोपी कार चालक दुकानदार को पीटता हुआ दिखाई देता नजर आ रहा है। 2 मिनट 32 सेकेंड्स के इस वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहना आरोपी बात करते करते दुकान पर काम करे एक कर्मचारी को हाथ पकड़कर एक के बाद एक थप्पड़ जड़ देता है। नीचे धकेल कर बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस बीच कर्मचारी बचाव करने की कोशिश करता है लेकिन अपने से शरीर में ताकतवर युवक के सामने वह अपना बचाव नहीं कर पाया। आरोपी युवक उसे धक्का देते हुए और अपने बांहों में पकड़ कर लगातार मारता हुआ दिख रहा है। कभी उसका गले को पकड़कर तो कभी उसके पीठ पर मुक्के की बरसात करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच शोर शराबा सुनकर अन्य दो लोग मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते है लेकिन आरोपी लगातार कर्मचारी पर हमला करता दिख रहा हैं।

गिरफ्तार आरोपी थार चालक ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहा है। इसके साथ साथ वह युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग भी देता है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा के मोरना गांव के रहने वाले सचिन ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति से पुरानी थार कार खरीदी थी। यह कार सचिन के नाम पर ट्रांसफर नहीं हुई है। सोमवार को सचिन अपनी इसमें म्यूजिक सिस्टम लगवाने के लिए सेक्टर-16 के कार मार्किट आया था। यहां उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

ऐसा दावा है कि एक पक्ष के लोगों ने सचिन की थार कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन पर पत्थर फेंके। फिर सचिन पक्ष की ओर से भी मारपीट की गई। हालांकि, दूसरे पक्ष के लोग जब भारी संख्या में मौके पर जमा होने लगे तो सचिन थार लेकर गलत दिशा से भागने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थार कार कई वाहनों में टक्कर मारते हुए तेजी से आगे निकल गई। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने चालक की तलाश की और बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर पुलिस दिल्ली के एक शख्स के पास पहुंची। पुलिस को उसने बताया कि वह थार कार दिल्ली के मोतीलाल नेहरु जेएनयू कैंपस निवासी सचिन लोहिया को बेचीं है। इसके बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो पता चला कि सचिन के परिवार का यहां पुराना पुश्तैनी मकान और दुकान है। जिसे रेंट पर उठाकर इन दिनों दिल्ली के छतरपुर में रह रहे है।

पुलिस को यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम छतरपुर पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि थार कार लेकर सचिन नोएडा गया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस से जानकारी कर उसे बुधवार शाम नोएडा कार मार्किट में पकड़ लिया। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी की थार कार भी जब्त की गई है और थार कार को सीज कर दिया गया है। इसी के साथ 38 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया है।

आरोपी की पहचान दिल्ली के मेतीलाल नेहरू कैंपस निवसी सचिन कुमार लेहिया के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहा है। इसके साथ साथ वह युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग भी देता है। पुलिस ने उस पर 115(2), 352, 351(2), 281, 324(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कार मार्केट में दुकानदारों की मनमानी भी खूब चल रही है।

ये लोग कार वालों को पहले ही रोक लेते हैं। फिर उन्हें सस्ता उपकरण दिखाते है, उन्हें लगाकर बाद में अधिक रुपये की मांग करते हैं। जब लोग बाजार भाव से अधिक रुपये मांगने का विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। साथ में गाड़ी में लगाए गए उपकरण भी निकाल लिए जाते हैं और कार में भी तोड़फोड़ की जाती है। इस युवक के साथ भी ऐसा ही हुआ।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...