6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमणिपुर में कुकी काउंसिल ने अनिश्चितकालीन बंद वापस लिया, बस सेवाओं का...

मणिपुर में कुकी काउंसिल ने अनिश्चितकालीन बंद वापस लिया, बस सेवाओं का करते रहेंगे विरोध

Published on

इंफाल

मणिपुर में कुकी-जो काउंसिल (KZC) ने 8 मार्च को हुई हिंसा और बस सेवा बहाली के विरोध में शुरू की गई अनिश्चितकालीन बंद को वापस ले लिया है। यह बंद 9 मार्च को शुरू हुआ था। KZC आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा संगठन है। हालांकि KZC ने कहा है कि इंफाल और पहाड़ी जिलों के बीच बस सेवा का विरोध जारी रहेगा। उनका मानना है कि यह कदम न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करता है। इस हिंसा में एक प्रदर्शनकारी लालगौथांग सिंगसिट की मौत हो गई थी और 27 सुरक्षाकर्मियों सहित 43 लोग घायल हुए थे।

बस सेवाओं का विरोध जारी
कुकी-ज़ो काउंसिल (KZC) ने 8 मार्च को कंगपोकी और अन्य जिलों में हुई हिंसा के बाद 9 मार्च से शुरू की गई अनिश्चितकालीन बंद को गुरुवार, 13 मार्च को वापस लेने का ऐलान किया। यह बंद इंफाल और पहाड़ी जिलों के बीच बस सेवाओं की बहाली के विरोध में शुरू किया गया था। KZC के सूचना सचिव खैखोहौह गैंगटे ने बताया कि यह फैसला काफी विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बंद भले ही हटा लिया गया हो, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से घोषित बस सेवाओं का विरोध कुकी लोग करते रहेंगे।

कुकी समुदाय ने क्या कहा?
KZC का कहना है कि बस सेवा की बहाली न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करती है। गैंगटे ने मीडिया से कहा कि हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि बंद हटा लिए जाने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से घोषित बस सेवाओं के संचालन का कुकी लोग कड़ा विरोध करेंगे, क्योंकि यह न्याय प्रक्रिया को कमजोर और धुंधला करता है। KZC का मुख्य मकसद कुकी लोगों के लिए एक अलग प्रशासनिक व्यवस्था है, ताकि उन्हें न्याय, शांति और विकास मिल सके।

कुकी की डिमांड क्या?
गैंगटे ने कहा कि कुकी काउंसिल अपने शहीदों के बलिदान को कुकी लोगों के लिए उचित न्याय, शांति और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एक अलग राजनीतिक प्रशासन की प्राप्ति के माध्यम से सम्मानित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। 8 मार्च को हुई झड़पों में लालगौथांग सिंगसिट नामक एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। इसके अलावा 27 सुरक्षाकर्मी सहित 43 लोग घायल भी हुए थे। गैंगटे ने बताया कि सिंगसिट का अंतिम संस्कार गुरुवार को फाइजांग सदर हिल्स में कुकी शहीद कब्रिस्तान में किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और हम सभी कुकी लोगों की ओर से न्याय और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेते हैं।

सरकार ने की कई बैठकें
10 मार्च से आदिवासी संगठन बंद हटाने को लेकर सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। MHA के निर्देश पर मणिपुर सरकार ने 7 मार्च को घोषणा की थी कि अगले दिन से इंफाल और कई अन्य जिलों के बीच यात्री बस सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने घोषणा की थी कि 8 मार्च की सुबह से पांच जिलों – इंफाल, सेनापति, कंगपोकी, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर को जोड़ने वाले चार मार्गों पर बस सेवाएं फिर से शुरू हुईं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के एक बड़े दल ने सरकारी स्वामित्व वाली मणिपुर राज्य परिवहन निगम (MSTC) के वाहनों को एस्कॉर्ट किया। हालांकि बसों को CAPF द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा था, फिर भी आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बसों पर हमला किया, जिसमें कंगपोकी में सेनापति जिले की ओर जाने वाला एक वाहन भी शामिल था, जिससे बड़ी हिंसा हुई।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...