5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यहोली के दिन गुजरात के राजकोट में अग्निकांड, तीन की मौत, क्रेन...

होली के दिन गुजरात के राजकोट में अग्निकांड, तीन की मौत, क्रेन से किया गया रेस्क्यू, जानें कैसे लगी आग?

Published on

अहमदाबाद/राजकोट

गुजरात के राजकोट में एक रिहाइशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। होली के दिन हुई इस घटना ने पिछले साल हुए अग्निकांड की यादों को ताजा कर दिया है तब 28 लोगों की मौत टीआरपी गेमजोन में हुई थी। राजकोट में 150 फीट रोड पर स्थित बहुमंजिला अटलांटिस बिल्डिंग में शुक्रवार को भीषण आग लगी। इस हादसे में तीन जानें चली गईं। यह हादसा डी विंग के चौथे मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 601 में हुआ, जहां आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण फ्लैट के लोग बाहर भागे, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।

छठवीं मंजिल के फ्लैट से फैली आग
जानकारी के मुताबिक आग किशोर भाई भलाला के फ्लैट में लगी थी। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हादसे में फायरकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। क्रेन और सीढ़ियों की मदद से कुछ लोग सुरक्षित निकाले गए। कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे लगी पॉश बिल्डिंग में आग?
बहुमंजिला इमारत में आग लगते ही, आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। राजकोट पुलिस के एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि आग लगने के बाद बिल्डिंग में 30 लोग फंस गए थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई। बाकी झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताई गई है। यह भी सामने आया है कि आग जहां पर लगी वहां पर फर्नीचर का काम चल रहा था। राजकोट के दमकल और दूसरे विभागों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लिया है।आग लगने की घटना के बाद बीजेपी नेता भरत बोगरा और विधायक डॉ. दर्शिता शाह भी मौके पर पहुंचीं। (इनपुट:एजेंसी इनपुट के साथ)

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...