8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यगुजरात: वडोदरा में 120KM की रफ्तार से कार ने चार लोगों को...

गुजरात: वडोदरा में 120KM की रफ्तार से कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, बेटी के लिए होली के रंग लाने गई महिला की मौत

Published on

वडोदरा,

गुजरात के वडोदरा शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी कार चार लोगों पर चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में हुई.

हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइवर, जो भारी नशे में था, कार से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है और “एक और राउंड” कहते हुए चिल्लाता नजर आ रहा है. इस दौरान पास खड़े लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, जबकि घायल जमीन पर बिखरे पड़े हैं.

पहले “एक और राउंड” फिर “ॐ नमः शिवाय” का जाप
ड्राइवर की पहचान रक्षित चौरसिया के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी है और वडोदरा की एक यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहा है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस केस में दूसरी आरोपी, जो कार का मालिक है और हादसे के समय चौरसिया के साथ था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान मित चौहान के रूप में हुई है, जो वडोदरा का रहने वाला है और एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी, काले टी-शर्ट और ग्रे पैंट में, कार से निकलता है, जिसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका होता है. वह “एक और राउंड” चिल्लाते हुए सड़क पर चलने लगता है और कुछ देर बाद “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने लगता है. कार से एक अन्य शख्स को निकलते देखा जा सकता है जो घटनास्थल पर लोगों से कहता नजर आ रहा है कि गाड़ी वह नहीं चला रहा था.

हादसे के चश्मदीद क्या बोले?
घटना के दौरान कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा थी. इस हादसे में कार ने दो स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे सवार गिर गए और कार उन्हें घसीटते हुए ले गई. महिला, जिसकी पहचान हेमानी पटेल के रूप में हुई है, अपनी नाबालिग बेटी के साथ होली के रंग खरीदने निकली थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बाकी तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. मौके पर एक बड़ी भीड़ जमा हो गई जिसने आरोपी ड्राइवर को पीटा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...