19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यहिमाचल के बिलासपुर में खूनी होली! कांग्रेस के पूर्व MLA पर 12...

हिमाचल के बिलासपुर में खूनी होली! कांग्रेस के पूर्व MLA पर 12 राउंड फायरिंग, अस्पताल में एडमिट

Published on

नई दिल्ली,

होली के दिन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. बिलासपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है. घटना के बाद बंबर ठाकुर को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अज्ञात हमलावरों की फायरिंग के दौरान पूर्व विधायक का पीएसओ भी गोली लगने से घायल हो गया है.

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बारे में कहा कि, उन्होंने बंबर ठाकुर से बात की और बेहतर इलाज के लिए एम्स में एडमिट होने के लिए कहा लेकिन वह आईसीएमसी में ही इलाज कराना चाहते हैं. सीएम ने आगे कहा कि, उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंबर ठाकुर अपने आवास पर ही मौजूद थे. उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की. इस दौरान बंबर ठाकुर और उनका पीएसओ गोली लगने से घायल हो गए. बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. इस वारदात में शामिल हमलावरों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

सीसीटीवी में कैद हुए चारों हमलावर
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में करीब चार हमलावर दिखाई दे रहे हैं. पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर दो हमलावर फायरिंग करते हैं जबकि दो हमलवार गेट पर खड़े रहते हैं. जिसके बाद हमलावर भागते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस भी सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

बता दें कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर भी हमला हुआ था. पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस हमले का जो मुख्य आरोपी है उसके ऊपर कोर्ट परिसर में गोली चलाने के मामले में पुलिस बंबर ठाकुर के बेटे को भी गिरफ्तार कर चुकी है. कुछ समय पहले ही बंबर ठाकुर ने अपनी जान को एक बार फिर खतरा बताया था. बंबर ठाकुर ने कहा था कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this