11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: होली के दिन नहाने गए चार छात्र नदी में डूबे, ठाणे...

महाराष्ट्र: होली के दिन नहाने गए चार छात्र नदी में डूबे, ठाणे के बदलापुर में बड़ा हादसा, जानें क्या हुआ

Published on

मुंबई/ठाणे

मुंबई से सटे महाराष्ट्र में ठाणे में होली के दिन एक दुखद हादसा सामने आया। ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में शुक्रवार की दोपहर उल्हास नदी में चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15-16 आयु वर्ग के किशोर होली मनाने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे और अचानक जल स्तर बढ़ने से वे बह गए। चारों छात्र 10वीं कक्षा के छात्र थे। उल्हास नदी ठाणे, रायगढ़ और पुणे जिलों में बहती है। यह उत्तर से पश्चिम की ओर जाती है।

डूबने वाले चारों नाबालिग
अधिकारी ने बताया कि डूबे लड़कों की पहचान आर्यन मेदार (15), ओम सिंह तोमर (15), सिद्धार्थ सिंह (16) और आर्यन सिंह (16) के रूप में की गई है,और सभी चमटोली के पोद्दार गृह कॉम्प्लेक्स के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

होली के बाद नहाने गए थे छात्र
सामने आया है कि चारों छात्रों ने पहले रंग खेला था। धुलेटी यानी धूलिवंदन का त्योहार मनाने के बाद नदी का रुख किया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को बाहर निकाला गया। कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना गुजरात वलसाड जिले में हुई थी। इससे पहले महाराष्ट्र में नदी में डूबने की घटनाएं सामने आ चुके हैं तब सरकार की तरफ से ऐसे स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इस हादसे में अपने बेटों को खोने परिवारों के लिए होली का त्योहार गमगी हो गया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...