8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: 15 वर्षीय लड़की से रेप, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: 15 वर्षीय लड़की से रेप, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

Published on

नवी मुंबई ,

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 वर्षीय लड़की से रेप के आरोप में एक स्कूल के वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि नवी मुंबई में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.

3 मार्च का बताया जा रहा है मामला
मामला 3 मार्च को पनवेल का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, लड़की कॉलेज जा रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूल वैन में बिठा लिया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को चिंचवली शिवरा में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया.

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई. जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी को 18 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...