8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यअब बिहार में पुलिस की गाड़ी पलटी! मुंगेर में ASI का हमलावर...

अब बिहार में पुलिस की गाड़ी पलटी! मुंगेर में ASI का हमलावर एनकाउंटर में जख्मी, एक्सीडेंट के बाद भाग रहा था

Published on

मुंगेर,

बिहार के मुंगेर में ASI के हमलावर का एनकाउंटर हुआ है. एक आरोपी गुड्डू यादव गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी.

दरअसल पुलिस टीम जब मुख्य आरोपी के पकड़ने जा रही थी तो तभी हादसा हो गया और मुफ्फसिल थाना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एसएचओ समेत चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद गिरफ्तार गुड्डू यादव ने सिपाही का हथियार छीन लिया जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जो अपराधी के पैर में लगी है. आरोपी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है.

शुक्रवार को हुई थी हत्या
दरअसल शुक्रवार को एएसआई संतोष सिंह एक शिकायत मिलने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे. वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी. जानकारी मिलने के बाद ASI संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे.

इसी दौरान विवाद बढ़ा तो तभी किसी अज्ञात शख्स ने ASI संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया. हमले में ASI संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा. लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. संतोष कुमार की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया और गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मुख्य आरोपी को अरेस्ट करने जा पहुंची.

दो दिन पहले भी हुआ था मर्डर
आपको बता दें कि दो दिन पहले भी बिहार के अररिया में भी एक ASI पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये वारदात अररिया के लक्ष्मीपुर गांव में ASI अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. वो एक अपराधी को पकड़ने गए थे तभी ASI राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने अपराधी को बताने के लिए उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...