8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो', मुंगेर में पुलिस की गाड़ी...

‘अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो’, मुंगेर में पुलिस की गाड़ी पलटने पर बोले बिहार डिप्टी CM

Published on

मुंगेर,

बिहार के मुंगेर स्थित मुफस्सिल थाने में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है. आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू यादव के रूप में हुई है.

गुड्डू यादव को जब पुलिस अरेस्ट करके ले जा रही थी तो इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई. तब आरोपी गुड्डू ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी. एनकाउंटर से पहले पुलिस गाड़ी एक आम के पेड़ से टकराई. इससे गाड़ी का हूटर टूट गया और गाड़ी के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.

नेताओं की प्रतिक्रिया
इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ यह घटना दुखद है. मामले में सरकार कार्रवाई करेगी. अपराध को खत्म करने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है. सुशासन के लिए हम सत्ता में हैं और एक्शन लेंगे. प्रशासन पर कोई हमला नहीं कर सकता. लोगों को चिन्हित करेंगे और प्रशासन समझाएगा. अपराधी जो भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं. अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो. सरकार की तरफ से खुली छूट है जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं.’

बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने संतोष सिंह की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘बिहार में कानून का राज है. जनता के सेवक को मार दिया गया . हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे और इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, ‘बिहार LAW AND ORDER बिगड़ गया है. बीजेपी और एनडीए जिम्मेदार है. बीजेपी वाले हर चीज में बस राजनीतिक फायदा देखते हैं. बीजेपी त्यौहारों के समय माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है.’

DIG बोले- कड़ा एक्शन लेंगे
वहीं मुंगेर के इस पूरे घटनाक्रम पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा, ‘ASI कार्रवाई के लिए गए थे क्योंकि 2 पक्षों में विवाद का मामला था. एक पक्ष ने हमला किया और ASI की जान चली गई. आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे से ऐसी घटना पुलिस के साथ नहीं घटेगी. पुलिस ने 3 राउंड गोली चलाकर गुड्डे यादव को अरेस्ट किया है.’

क्या था मामला
दरअसल शुक्रवार को एएसआई संतोष सिंह एक शिकायत मिलने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे. वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी. जानकारी मिलने के बाद ASI संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे.

इसी दौरान विवाद बढ़ा तो तभी किसी अज्ञात शख्स ने ASI संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया. हमले में ASI संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा. लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...