15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'इंडिया' गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था... प्रकाश करात ने क्यों की...

‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था… प्रकाश करात ने क्यों की धर्मनिरपेक्ष विपक्षी मंच की बात

Published on

नई दिल्ली

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने कहा है कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन लोकसभा चुनावों के लिए किया गया था न कि राज्य चुनावों के लिए। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों के एक व्यापक मंच बनाने की बात कही है। करात ने यह भी कहा कि गठबंधन को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए ताकि यह केवल चुनावी राजनीति से प्रभावित न हो। लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया था।

प्रकाश करात ने धर्मनिरपेक्ष मंच पर दिया जोर
सीपीएम के अंतरिम समन्वयक करात ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घटक दलों के राज्यों में अपने-अपने समीकरण हैं। करात ने कहा कि यह सच है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के गठन और सभी में नहीं तो कुछ राज्यों में इसके घटकों के बीच सहयोग के कारण निश्चित रूप से बीजेपी को लोकसभा में अपना बहुमत खोना पड़ा।

विपक्ष को महाराष्ट्र में लगा तगड़ा झटका
प्रकाश करात ने कहा कि इसके बाद विधानसभा चुनाव हुए और मुझे लगता है कि विपक्ष के लिए सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा है, जहां महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बीजेपी गठबंधन अल्पमत में आ गया, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसका उल्टा हुआ। वरिष्ठ माकपा नेता ने यह भी कहा कि वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं, क्योंकि झारखंड में विपक्षी गठबंधन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

करात बोले- राज्यों में स्थिति अलग-अलग
करात ने कहा कि हम अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं, क्योंकि राज्यों में स्थिति काफी हद तक अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, झारखंड में गठबंधन जिसमें अधिकतर दल ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं – बीजेपी को हराने में सफल रहा। इन विधानसभा चुनावों के बाद आम धारणा यह है कि बीजेपी ने इन चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लेकिन मेरा मानना है कि इसे सीधे तौर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के भाग्य से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि इसका गठन मुख्य रूप से लोकसभा चुनावों का सामना करने के लिए ही स्थापित किया गया था।

इंडिया गठबंधन के भविष्य पर क्या बोले सीपीएम नेता
वामपंथी नेता ने कहा कि इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई है कि लोकसभा के बाद गठबंधन किस तरह आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यापक विपक्षी मंच या धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों के बीच एकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोकसभा के बाद के चरण में आगे कैसे बढ़ना है, इस पर कोई चर्चा या विचार नहीं किया गया है।

बिहार-तमिलनाडु का जिक्र कर गठबंधन पर कही ये बात
करात ने कहा कि एक व्यापक विपक्षी मंच या धर्मनिरपेक्ष विपक्षी दलों की एकता की आवश्यकता है। इस पर इंडिया गठबंधन के सभी घटकों की ओर से विचार किया जाना चाहिए। बिहार और तमिलनाडु जैसे राज्यों में गठबंधन पहले से ही हो चुका है। इसके विपरीत, पश्चिम बंगाल में सीपीएम के तृणमूल कांग्रेस के साथ आने की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप)और कांग्रेस के हाथ मिलाने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...