6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यनोएडा-ग्रेनो में हुड़दंगियों ने होली में जमकर उत्पात मचाया, सोशल मीडिया में...

नोएडा-ग्रेनो में हुड़दंगियों ने होली में जमकर उत्पात मचाया, सोशल मीडिया में मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो

Published on

ग्रेटर नोएडा

देश भर में होली का त्योहार लोगों ने बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी लोगों ने होली के त्योहार का पूरा आनंद लिया। इसी बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई हाईराइज सोसाइटियों में होली खेलने के दौरान लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख लोगों का कहना है कि मानो ऐसा लग रहा है कि ये सोसाइटी नहीं, बल्कि मारपीट का अखाड़ा बन गया हो।

जानकारी के मुताबिक, मारपीट से जुड़ा पहला मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी से सामने आया है। यहां होली के दिन डीजे बजाने जाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भीड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने मामले को शांत कराने के बजाय लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए।

दूसरा मामला ग्रेनो वेस्ट के एसकेए ग्रीन आर्च सोसाइटी का है। यहां भी मारपीट करते हुए आधा दर्जन लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। मारपीट और विवाद का क्या कारण था, खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है। वहीं, तीसरा मामला गौर सिटी के सेवेंथ एवेन्यू सोसाइटी से सामने आया है। यहां पर भी होली खेलते समय एक व्यक्ति के साथ लोग मारपीट करते हुए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट से जुड़े एक मामले में थाना बिसरख पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड्स की तरफ से की जा रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में सोसाइटी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज, सुपरवाइजर और अन्य दो गार्डों के द्वारा होली खेलने वालों के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...