8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यहैदराबाद के GAR टावर्स में लगी भीषण आग, कई आईटी कर्मचारी झुलसे,...

हैदराबाद के GAR टावर्स में लगी भीषण आग, कई आईटी कर्मचारी झुलसे, जानें ताजा हालात

Published on

हैदराबाद:

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बड़ी घटना सामने आई है। हैदराबाद के कोकापेट में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि आग कोकापेट स्थित गार टावर्स में लगी है। ऐसी आशंका जताई गई है कि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना इमारत के एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुई। यहां गौर करने वाली बात है कि जीएआर टावर्स में कई आईटी कंपनियां भी स्थित हैं।

कैसे लगी आग?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम कोकापेट के GAR टावर्स स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। ये सभी लोग सॉफ्टवेयर कर्मचारी हैं, जो उस रेस्टोरेंट में मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की बात सामने आई है। आग की लपटें तेजी से फैल गईं और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायलों को तुरंत कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहगी पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

GAR टावर्स में हैं कई IT कंपनियों के ऑफिस
यहां गौर करने वाली बात यह है कि GAR टावर्स में कई IT कंपनियों के ऑफिस हैं। इसलिए घटना के समय वहां काफी लोग मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...