8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकांग्रेस नई मुस्लिम लीग... कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों को दिया 4...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग… कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों को दिया 4 फीसदी आरक्षण तो बीजेपी का अटैक

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी। इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। अमित मालवीय ने कांग्रेस को ‘नई मुस्लिम लीग’ बताया है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर योजनाएं लागू करना असंवैधानिक है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी राज्य सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए।

फैसले पर क्यों बढ़ा घमासान
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की ओर से मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4% आरक्षण की घोषणा के बाद, राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति पर ध्यान दे रही है। अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अपना पूरा ध्यान सिर्फ दो चीजों पर केंद्रित करती है- भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति।’

अमित मालवीय बोले- ये फैसला असंवैधानिक
अमित मालवीय ने आगे कहा कि भारत का संविधान धर्म के आधार पर योजनाएं लागू करने या फायदा प्रदान करने का समर्थन नहीं करता है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा किसी विशेष धार्मिक समुदाय के पक्ष में किए जा रहे फैसले पूरी तरह से असंवैधानिक हैं। कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, लेकिन पीएम मोदी तुष्टिकरण के बजाय संतुष्टि पर जोर देते हैं।

कर्नाटक कैबिनेट की बैठक में फैसले पर घमासान
यह फैसला कर्नाटक कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक कैबिनेट ने कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट (KTPP) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी है। इस संशोधन का उद्देश्य मुस्लिम ठेकेदारों को निविदाओं में चार फीसदी आरक्षण प्रदान करना है। यह बैठक विधानसभा के कैबिनेट हॉल में हुई थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...