15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिसीएम रेखा गुप्ता इफ्तार पार्टी में हुईं शामिल, प्रवेश वर्मा समेत ये...

सीएम रेखा गुप्ता इफ्तार पार्टी में हुईं शामिल, प्रवेश वर्मा समेत ये नेता भी पहुंचे

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं. उनके साथ भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी पहुंचे, जबकि भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी इस इफ्तार समारोह में शामिल हुए. यह आयोजन इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में हुआ, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों और समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश को सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए. भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम सभी को शांति और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए. सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां द्वारा आयोजित ‘इफ्तार’ में शामिल हुई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्रिमंडल के मेरे साथी प्रवेश वर्मा मौजूद रहे.

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और हर जगह इफ्तार पार्टियों का आयोजन हो रहा है. आज हम दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां द्वारा आयोजित पार्टी में मौजूद हैं. मैं सभी से अपील करता हूं कि सब मिलकर रहें और खुश रहें.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...