9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'पलटू चाचा कहां हैं?' CM नीतीश कुमार के घर के बाहर तेज...

‘पलटू चाचा कहां हैं?’ CM नीतीश कुमार के घर के बाहर तेज प्रताप ने की नारेबाजी!

Published on

पटना,

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बयानों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में हैं. होली के बाद तेज प्रताप यादव ने स्कूटी पर सवारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का रुख किया और वहां पहुंचते ही जोर-जोर से बोलने लगे, “पलटू चाचा कहां हैं?”

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तेज प्रताप यादव रंग में सराबोर एक शख्स के साथ स्कूटी पर सवार होकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर नजर आ रहे हैं. वहां पहुंचते ही वह बार-बार जोर-जोर से कहते हैं, ‘पलटू चाचा कहां हैं? पलटू चाचा’. इस दौरान उनके समर्थक भी उनके पीछे-पीछे बाइक और स्कूटर पर चलते रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे.

पुलिसकर्मी से डांस करवाने पर बवाल
वहीं, तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक पुलिसकर्मी को गाने पर डांस करने के लिए मजबूर करते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में तेज प्रताप एक पुलिस अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ऐ सिपाही, एक गाना बजाएंगे उस पर तुमको ठुमका लगाना है, नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे.

विपक्ष ने किया हमला
तेज प्रताप यादव की इस हरकत पर बीजेपी, जेडीयू और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों ने उनकी आलोचना की है. बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस घटना को ‘राजद की सरकार आने का ट्रेलर’ बताया और कहा कि ये पार्टी अराजकता फैलाने में माहिर है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी तेज प्रताप की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि उनके पास किसी को सस्पेंड करने की कोई ताकत नहीं है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...