21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यझगड़ा मियां-बीवी का और पिट गई पुलिस, अररिया, मुंगेर और भागलपुर के...

झगड़ा मियां-बीवी का और पिट गई पुलिस, अररिया, मुंगेर और भागलपुर के बाद अब नवादा में ‘खाकी’ पर हमला

Published on

नवादा

बिहार के नवादा जिले के तुलसी बीघा गांव में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। शनिवार की रात को एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत ली और थाने से एक टीम को उसके ससुराल भेजा गया।

नवादा में पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस का हमला
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। पति ने पुलिस के सामने महिला को चरित्रहीन कहना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने इसका विरोध किया, तो गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में दो एसआई घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

भागलपुर में भी पुलिस पर हमला
ठीक इसी तरह से भागलपुर जिले में भीड़ के हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में शनिवार रात उस समय हुई जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल वहां पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि ताजा घटना में एक उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबलों और एक चौकीदार को चोटें आई हैं।

दो गुटों के झगड़े में पिस गई पुलिस
अंतीचक के थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा, ‘यह घटना उस समय हुई जब पुलिस का एक दल दो लड़कों के बीच झगड़े के मामले की जांच करने गया था। लड़कों में से एक ने पुलिस दल पर पत्थर फेंके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।’

पिछले 5 दिन में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना
यह पिछले पांच दिन में राज्य में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना है। मुंगेर जिले में शनिवार को लोगों के एक समूह के हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई थी। इससे पहले बुधवार को अररिया जिले में पुलिस और लोगों की भीड़ के बीच झड़प में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...