24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यतेज प्रताप के इशारे पर नाचने वाले 'सिपाही जी' को नीतीश सरकार...

तेज प्रताप के इशारे पर नाचने वाले ‘सिपाही जी’ को नीतीश सरकार ने नाप दिया , जानें पटना एसएसपी ने ‘DK’ को कहां भेज दिया

Published on

पटना

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने होली पर अपने सुरक्षाकर्मी को वर्दी में नाचने के लिए कहा। इसका वीडियो वायरल होने पर पटना पुलिस ने उस सुरक्षाकर्मी को हटा दिया और लाइन हाजिर कर दिया है। तेज प्रताप यादव पर बीजेपी ने हमला बोला है, जबकि तेज प्रताप ने इसे बीजेपी की नफरत की राजनीति बताया है।

डांस करो नहीं तो सस्पेंड हो जाओगे
दरअसल, होली के दिन तेज प्रताप यादव के घर पर एक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार ( DK ) को नाचने के लिए कहा। दीपक वर्दी में थे। तेज प्रताप ने गाना गाया और दीपक को उस पर नाचने के लिए कहा। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर नहीं नाचे तो उन्हें निलंबित करवा देंगे। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


पटना पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए दीपक कुमार को तेज प्रताप की सुरक्षा से हटा दिया है। उन्हें लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने बॉडीगार्ड दीपक कुमार को वर्दी में नाचने के लिए कहते दिख रहे हैं। इसलिए दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनकी जगह दूसरे सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है।

तेज प्रताप पर बीजेपी ने बोला हमला
तेज प्रताप यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे विधायक हैं। इस घटना के बाद बीजेपी ने उन पर जमकर हमला बोला। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जैसा बाप वैसा बेटा। पहले, पिता तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में कानून को अपने इशारों पर नचाते थे और बिहार को जंगल राज में बदल देते थे। अब बेटा सत्ता से बाहर होने के बावजूद धमकी और दबाव के माध्यम से कानून और कानून के रक्षकों को अपने इशारों पर नचाने की कोशिश करता है।

तेज प्रताप ने बीजेपी पर किया पलटवार
तेज प्रताप यादव ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस होली जैसे त्योहार में भी नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है। देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...