7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यसंभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू, भगवा रंग कराने की मांग उठी

संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई शुरू, भगवा रंग कराने की मांग उठी

Published on

संभल:

हाई कोर्ट के आदेश के बाद संभल की जामा मस्जिद में रविवार सुबह से कड़ी सुरक्षा में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की निगरानी में 10 मजदूर रंगाई-पुताई कर रहे हैं। पहले मस्जिद की बाहरी हिस्से से साफ-सफाई के बाद रंगाई शुरू की गई है।

पुताई कराने वाले ठेकेदार का कहना है कि रंगाई-पुताई में करीब 10 दिन लग जाएंगे। इस बीच नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ ने भगवा रंग कराने की मांग डीएम से की है। वहीं, मस्जिद के वकील का कहना है कि रंगाई-पुताई में स्वरूप नहीं बदलेगा। जो रंग हरा, सफेद और गोल्डन पहले से हुआ है वही होगा।

दरअसल, संभल जामा मस्जिद में 12 मार्च को हाई कोर्ट के जस्टिस रोहित रंजन ने रंगाई-पुताई की मंजूरी देते हुआ कहा था कि इंतजामिया कमेटी केवल मस्जिद की बाहरी दीवारों की ही रंगाई-पुताई करवा सकती है। यह आदेश 25 फरवरी को मुस्लिम पक्ष की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की पर दिया था।

रविवार की सुबह ही एएसआई की टीम मस्जिद पर लाइटिंग के लिए झालर और बल्ब लेकर पहुंची थी। इनको रंगाई-पुताई के बाद जामा मस्जिद में लगाया जाएगा। वैसे पहले दिन रविवार से ही रंगाई-पुताई का काम तेजी से किया जा रहा है।

मस्जिद के पीछे की दीवार के एक हिस्से पर सफेदी दोपहर तक ही कर दी गई थी। शाही जामा मस्जिद के वकील सदर जफर का कहना है कि रंगाई-पुताई में 10 मजदूर लगे हैं। सोमवार को मजदूरों की तादाद बढ़ाई जाएगी। ठेकेदार अरमान अली का कहना है कि 10 दिन में मस्जिद पर रंगाई पुताई कर लेंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...