11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यहाथरस: आरोपी युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,...

हाथरस: आरोपी युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने मस्जिद पर फेंके पत्थर, पुलिस फोर्स तैनात

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले एक में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी करने का मामला करने सामना आया है। एक युवक ने 7 साल की मासूम बच्ची को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक बेहोशी की हालत में मासूम बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मासूम बच्ची के साथ गए अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए जिला में भर्ती कराया और उसका डॉक्टरी परीक्षण भी कराया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर मस्जिद का घेराव किया। मुस्लिम युवक द्वारा मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से गुस्साए लोगों दुकानें बंद कर सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बेहोशी की हालत में मिली बच्ची
मामला कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के बिसावर कस्बे का है, जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची शनिवार की बीती रात को अन्य बच्चों के साथ बाजार से सामान लेने गई थी। जहां से एक मुस्लिम युवक उसका अगवाकर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को कस्बे से करीब 200 मीटर दूर एक पोखर के पास ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ गए अन्य बच्चों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन और पड़ोसी तलाश में जुट गए। काफी देर बाद बच्ची पोखर की बाउंड्री के पास बेहोशी की हालत पड़ी मिली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पहुंची पुलिस ने बच्ची को पहले सीएससी सादाबाद भेजा, जहां से उसे हाथरस रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल परीक्षण के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। बच्ची अभी भी बेहोश है, उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पूरी रात आरोपी की तलाश की, जिसके बाद आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी युवक अमन पुत्र चांद खां से पूछताछ कर रही है।

लोगों ने मस्जिद पर पत्थर फेंके
मासूम बच्ची से गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना से गुस्साए कस्बा बिसावर के लोगों ने बाजार बंद कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मस्जिद पर पत्थर फेंके और हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर डीएम-एसपी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया है। घटना में घायल मासूम बच्ची का अभी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसपी हाथरस चिरंचीवी नाथ सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिसावर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमन पुत्र चांद खां है जोकि इसी चौकी क्षेत्र के रहने वाला है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...