7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यहर्षा रिछारिया पहुंचीं संभल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में लोगों को...

हर्षा रिछारिया पहुंचीं संभल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में लोगों को तिलक लगाया, कहा- कल्कि यहीं अवतार लेंगे

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पहुंची एंकर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने रविवार को यहां लोगों को होली की बधाई दी। हर्षा रिछारिया एक समूह के लोगों को भाईदूज का तिलक किया। हर्षा रिछारिया महाकुंभ से सुर्खियों में आई थीं और साधु-संतों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। विश्व हिंदू परिषद के संभल विभाग कार्यालय पहुंची साध्वी हर्षा रिछारिया ने लोगों के एक समूह को भाई दूज का तिलक लगाया और पत्रकारों से बात की।

हर्षा रिछारिया ने कहा, मैंने सोचा था कि संभल आकर सनातनी भाई-बहनों से मिलूं। हर्षा ने संभल की विरासत को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, संभल का इतिहास वेदों, पुराणों और शास्त्रों में लिखा है कि कलयुग के अंत में भगवान कल्कि पवित्र नगरी संभल में अवतार लेंगे, ऐसी नगरी को जानना हर सनातनी का कर्तव्य है।

एक पार्टी करती है हिंदुओं की बात
हर्षा रिछारिया ने हिंदुओं के खिलाफ अतीत में हुई हिंसा पर राजनीतिक दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया न दिए जाने की आलोचना की। साथ ही दावा किया, हिंदुओं के खिलाफ दंगे हो रहे हैं, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है, उन्हें ट्रेनों में जलाया जा रहा है, कोई भी पार्टी इस बारे में बात नहीं करती है। आज केवल एक पार्टी है, जो हिंदुओं के बारे में बात करती है और पूरा विपक्ष एक साथ आ गया है।

सनातन की लहर चल रही
उन्होंने कहा, यह जो अब एक सनातन वाली लहर चल रही है, बहुत बड़ी बात है। यह बहुत बड़ा बदलाव है, जो देश के इतिहास में हो रहा है और इस बदलाव का हिस्सा सबको बनना चाहिए। हर्षा रिछारिया ने सबसे पहले संभल पहुंचकर 46 सालों बाद खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर के दर्शन किए। साथ ही वहां उनसे मिलने उमड़े सनातनी भाई-बहनों का तिलक कर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया। उन्होंने कहा कि भगवा रंग सनातन की पहचान है, इसलिए भगवा रंग से किसी को कोई अपत्ति नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बहुत से लोग है, जिन्हें संभल के बारे में अभी भी पता नहीं चल रहा है तो संभल क्या है, कहां है, इसके बारें में जानकारी हम उन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो एक सनातन वाली लहर चल रही है, इसमें देश का युवा जुड़ा रहा है। यह बहुत बड़ा बदलाव है। इस बदलाव का हिस्सा सबको बनना चाहिए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...