15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिखरगे-नड्डा ने सबसे पहले जाना हाल, सोनिया-ममता का भी आया फोन, धनखड़...

खरगे-नड्डा ने सबसे पहले जाना हाल, सोनिया-ममता का भी आया फोन, धनखड़ ने राज्यसभा में बताया अब कैसी है तबीयत

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ तबीयत में सुधार होने के बाद आज (17 मार्च) पहली बार राज्यसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि उनकी तबीयत खराब होने पर किस-किस नेता ने उनका हाल जाना। धनखड़ ने खैरियत पूछने वाले सभी नेताओं का आभार जताया।

धनखड़ ने बताया कि एम्स में भर्ती होने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेताओं ने उनके परिवार से संपर्क किया और तबीयत के बारे में जानकारी ली। सोमवार को धनखड़ ने बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही की अध्यक्षता भी की।

चिंताओं से अभिभूत हूं- धनखड़
धनखड़ ने आगे कहा,’अलग-अलग दलों के नेताओं की तरफ से व्यक्त की गई चिंताओं से मैं अभिभूत हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक होने में इसका बड़ा योगदान है। सदन के नेता जेपी नड्डा (जगत प्रकाश नड्डा) और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे मेरे परिवार से संपर्क करने वाले पहले व्यक्ति थे।’

सोनिया गांधी भी सदन में थीं मौजूद
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनकी पत्नी से संपर्क किया। धनखड़ ने जब यह बात कही, तब सोनिया गांधी भी सदन में ही मौजूद थीं। बता दें कि जगदीप धनखड़ को हार्ट से जुड़ी बीमारियों के बाद 9 मार्च को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 12 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। डॉक्टर ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई थी।

पीएम मोदी का भी जताया आभार
धनखड़ ने राज्यसभा में इस बात का भी जिक्र किया कि जब इस तरह की स्थिति आती है तो सभी के दिल जुड़े होते हैं। धनखड़ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई लोगों ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि और भी लोग अस्पताल आना चाहते थे, लेकिन प्रतिबंधों के कारण संभव नहीं हो सका।

TMC नेता ने दी आराम करने की सलाह
सभापति ने चिंता जताने वाले नेताओं का आभार जताते हुए कहा,’शायद ही कोई ऐसा था, जिसने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं दिखाई हो.’ सभापति ने कहा कि उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जब उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ ब्रायन को फोन किया तो तृणमूल नेता ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...