11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : पुलिसकर्मियों पर पथराव, कई गाड़ियों को फूंका, इलाके में दहशत.......

महाराष्ट्र : पुलिसकर्मियों पर पथराव, कई गाड़ियों को फूंका, इलाके में दहशत…. औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में बवाल

Published on

नागपुर,

औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में सोमवार शाम दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पत्थरबाजी से कई पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, प्रशासन ने कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए.

नागपुर में तनाव की स्थिति है, एक समुदाय ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवान घायल हो गए. ये हिंसा उन दावों के बाद हुई, जिनमें मुस्लिम संगठनों ने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल समेत कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कपड़े को जलाया, जिस पर धार्मिक बातें लिखी हुई थीं. ये विरोध संभाजीनगर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किया गया था. स्थानीय प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

15 पुलिसकर्मी घायल, 17 लोग हिरासत में लिए गए
हिंसा की घटना के बाद 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है. करीब 12 से 15 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. 4-5 नागरिक भी पत्थरबाजी में घायल हुए हैं. पुलिस दंगा और आगजनी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. नागपुर ग्रामीण पुलिस को सहायता के लिए बुलाया गया है. अफवाहें फैलने से रोकने के लिए साइबर पुलिस की मदद ली जा रही है. 25-30 दोपहिया वाहन जलाए गए हैं, जबकि 2 से 3 कारें को भी फूंका गया है.

सीएम फडणवीस ने की शांति की अपील
नागपुर की हिंसक झड़प को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागरिक इस स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए. देवेन्द्र फडणवीस ने किसी भी अफवाह पर यकीन न करने और प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है.

गडकरी बोले- अफ़वाहों पर ध्यान न दें
केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ अफ़वाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने के लिए जाना जाता है. मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. सड़कों पर न निकलें. कानून व्यवस्था में सहयोग करें. शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें, जिसके लिए नागपुर जाना जाता है. मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं. मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति के बारे में सूचित किया जा चुका है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफ़वाहों पर ध्यान न दें. कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें. यह मेरी आप सभी से विनम्र विनती है.

इलाके में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि स्थिति बिगड़ने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और वाहनों में आग लगा दी गई. घटनास्थल से मिले वीडियो में जलते हुए वाहन और पूरे इलाके में मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. हिंसा रोकने और व्यवस्था बहाल करने के लिए झड़प शुरू होने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आगे की अशांति को रोकने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...