11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की फजीहत पर फजीहत... न्यूजीलैंड ने पहले 61 और अब 79...

पाकिस्तान की फजीहत पर फजीहत… न्यूजीलैंड ने पहले 61 और अब 79 गेंदों में हराया

Published on

डुनेडिन,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फजीहत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले अपनी मेजबानी में हुई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में उसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम बगैर कोई मैच जीते ग्रुप स्टेज से ही 5 दिन में बाहर हो गई थी.अब पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस दौरे के लिए मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई. मगर फिर भी पाकिस्तानी टीम की फजीहत पर फजीहत ही हो रही है.

न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 2-0 से आगे
सीरीज के पहले टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम 91 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद कीवी टीम ने यह मैच 61 गेंदों में ही जीत लिया था. जबकि सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार (18 मार्च) को डुनेडिन में खेला गया.बारिश से बाधित इस मैच को 15-15 ओवर का किया गया था. ऐसे में पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट पर 135 रन बनाए. मगर वो यह मैच नहीं बचा सकी.

टिम सेफर्ट की ताबड़तोड़ पारी से जीती कीवी टीम
कीवी टीम ने सीरीज का यह दूसरा मुकाबला 79 गेंदों में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड ने 13.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 137 रन जड़ दिए. इस तरह कीवी टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है.

इस दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से सलमान ने कप्तानी पारी खेली और 28 गेंदों में 46 रन जड़े. जबकि शादाब खान ने 26 और शाहीन आफरीदी ने 22 रन बनाए. दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम के लिए टिम सेफर्ट ने 22 गेंदों में 45 रन ठोके. उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. जबकि फिन एलन ने 16 गेंदों पर 38 रन बनाए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...