नई दिल्ली,
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रायसीना डायलॉग के दूसरे दिन बिना नाम लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए Risky Country (जोखिम भरा देश) शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि जरूरी नहीं कि अगर कोई देश छोटा हो तो वो जोखिम भरा नहीं हो सकता. जोखिम भरा देश होने के लिए बड़ा होने की जरूरत नहीं है.
रायसीना डायलॉग भू-राजनीति पर वैश्विक चर्चा के लिए भारत का अहम कॉन्फ्रेंस है जिसमें 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विदेश मंत्री जयशंकर ने कई मुद्दों पर बात की जिसमें उन्होंने वैश्विक व्यवस्था और रिस्की देशों से दुनिया को होने वाले खतरों पर बात की.जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था दुनिया के लिए उसी तरह जरूरी है जैसे कि किसी देश के लिए घरेलू व्यवस्था.
रिस्की देश होने के लिए आपको छोटा-बड़ा होने की जरूरत नहीं
जयशंकर ने कहा कि अगर दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था नहीं होगी तो कई तरह के खतरे पैदा हो जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई वैश्विक व्यवस्था नहीं रहेगी तो सिर्फ बड़े देशों को ही फायदा नहीं होगा बल्कि जो देश अतिवादी रुख अपनाएगा, वो अव्यवस्था को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेगा.’
इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि एक “जोखिम भरा” देश होने के लिए, किसी को बड़ा देश होने की जरूरत नहीं है. उनका इशारा पाकिस्तान की तरफ था जिसे लेकर भारत का कहना है कि वो घटते संसाधनों के बावजूद आतंकवाद को स्पॉन्सर करना जारी रखे हुए है.
विदेश मंत्री ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में विसंगतियां है जिसका हिसाब-किताब होना जरूरी है. इसे समझाने के लिए उन्होंने पाकिस्तान की आक्रामकता का उदाहरण भी दिया.
उन्होंने कहा, ‘दूसरे विश्व व्यवस्था के बाद, किसी दूसरे देश का सबसे लंबे समय तक अवैध कब्जा कश्मीर में देखा गया. जब हम इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र गए, तो आक्रमण को विवाद में बदल दिया गया. हमलावर और पीड़ित को बराबर रखा गया.’
पश्चिमी देशों पर जयशंकर का निशाना
पाकिस्तान को टार्गेट करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, कनाडा, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सभी दोषी हैं.
विदेश मंत्री ने कहा, ‘आज हम राजनीतिक हस्तक्षेप की बात करते हैं. पश्चिमी देश दूसरे देशों के बारे में कहते हैं कि वहां लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन जब हम उनके यहां के लोकतंत्र की बात करते हैं तो वो कहते हैं कि यह गलत भावना से किया गया हस्तक्षेप है. वैश्विक व्यवस्था का हिसाब-किताब करना बेहद जरूरी है.’
नोएडा,
अपने 4 बच्चों को लेकर अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर और यहां उनके पति सचिन मीणा एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल सीमा और सचिन के घर मंगलवार सुबह चार बजे बेटी का जन्म हुआ है. सीमा को अपनी बहन मानने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने जानकारी दी कि सीमा सचिन मीणा ने एक प्राइवेट अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है. उनके घर धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है.
‘नामकरण के लिए सजेशन भेजें लोग’
उन्होंने कहा कि – हमारे और पूरे परिवार के लिए ये खुशी का अवसर है कि जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं. आगे हम नामकरण की प्रक्रिया में लोगों से सोशल मीडिया को जरिए नाम के सजेशन लेंगे.
इसी महीने हुई थी सीमा की गोदभराई
बेटी के जन्म से पहले ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में ही सीमा की गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी. इस खास मौके पर सीमा के वकील और मुंह बोले भाई डॉ. एपी सिंह अपनी माता के साथ विशेष रूप से पहुंचे थे. कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बनाया. खास मौके पर पड़ोस की महिलाओं ने भी गोद भराई के पारंपरिक गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए थे.
पब-जी गेम के जरिए सचिन से दोस्ती
गौरतलब है कि सीमा हैदर पब-जी गेम के जरिए सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं.
नेपाल में मंदिर में रचाई शादी
जानकारी के अनुसार साल 2019 में पाकिस्तान में सीमा के पति गुलाम नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया था. वहीं से वो सीमा को पैसे भी भेजता था. लेकिन 2019 के बाद वो कभी घर वापस नहीं आया. इसी बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए सचिन से हो गई. फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और 10 मार्च को वे नेपाल में मिले. सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में शा
