11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम में विदेशी युवक का नशे में उत्पात, नग्न होकर सोसाइटी में...

गुरुग्राम में विदेशी युवक का नशे में उत्पात, नग्न होकर सोसाइटी में किया हंगामा, गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा!

Published on

गुरुग्राम,

गुरुग्राम में खेड़कीदौला थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अफ्रीकी मूल का युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा. स्थानीय निवासियों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना और नग्न होकर उत्पात मचाने लगा, तो गुस्साए सोसाइटी के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन किसी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई. इसके चलते पुलिस ने जांच तो शुरू की, लेकिन युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी.

दरअसल, यह घटना सोमवार देर रात गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में स्थित एक पॉश सोसाइटी की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अफ्रीकी मूल का यह युवक शराब के नशे में धुत होकर सोसाइटी में घुस आया और वहां हंगामा करने लगा. पहले तो वह ऊंची आवाज में चिल्लाने लगा, लेकिन कुछ देर बाद उसने अपने कपड़े उतार दिए और नग्न होकर उत्पात मचाने लगा.

सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने पहले उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने किसी की बात नहीं मानी और अश्लील हरकतें करने लगा, तो गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया. हालांकि, सोसाइटी वासियों ने उसके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह युवक अफ्रीका का रहने वाला है और भारत में 2025 तक वैध वीजा पर रह सकता है. हालांकि, वह गुरुग्राम में क्यों मौजूद था और इस सोसाइटी में किस उद्देश्य से आया, इस बारे में पुलिस अभी जानकारी जुटा रही है. अगर कोई शिकायत आती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...