22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर यहां पहुंचा हूं', भरे मंच से यूपी...

‘सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर यहां पहुंचा हूं’, भरे मंच से यूपी के मंत्री संजय निषाद ने पुलिस को सीधी धमकी

Published on

सुल्तानपुर ,

यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मंच से विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. संजय निषाद पुलिसवालों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं, सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं.

दरअसल, सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने आरोप लगाया कि उनके समुदाय के कई लोगों को फर्जी केस में फंसाया गया है. उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी केस हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा, दारोगा सस्पेंड हो जाएगा, सीएम तक से शिकायत करूंगा. मैं ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं, कई दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर पहुंचा हूं.

मंत्री ने आगे कहा कि अगर किसी निषाद को फर्जी केस में फंसाया जाएगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. दारोगा ज्यादा ड्रामा करेगा तो दारोगा जेल जाएगा और उसको बेल भी नहीं मिलेगा. जरूरत हुआ तो दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे.

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को डॉ. संजय निषाद अपनी निषाद पार्टी की जनाधिकार यात्रा लेकर सुल्तानपुर पहुंचे थे. जहां प्रतापगढ़-सुल्तानपुर बॉर्डर पर स्थित चांदा इलाके के मदारडीह गांव में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस को लेकर विवादित बयान दे दिया.

बताते चलें कि बीते 14 मार्च को होली के दिन जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव मे रंग खेलने के दौरान एक दलित और निषाद परिवार में विवाद हो गया था. विवाद इस कदर बढ़ गया था कि मारपीट हुई, जिसमें एक चोटिल 65 वर्षीय दलित महिला सुनरा देवी की मौत हो गई थी. पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहपुर ग्राम प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, उनमें से ग्राम प्रधान समेत 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस बात की जानकारी जब निषाद पार्टी के मुखिया व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को हुई तो उन्होंने भरे मंच से पुलिस के सीओ और अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निषाद समाज के लोगों को इस केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है. वे निर्दोष हैं. इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए, नहीं तो उनपर एक्शन होगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...