20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्य'नेता हो या अफसर, नहीं बचेगा बिहार के अंदर ...' लालू से...

‘नेता हो या अफसर, नहीं बचेगा बिहार के अंदर …’ लालू से ED पूछताछ पर बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा

Published on

पटना,

लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. नौकरी के बदले जमीन केस में लालू यादव परिवार जांच के दायरे में है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप से लंबी पूछताछ की. दोनों को अलग-अलग कमरे में बिठाकर ED अधिकारियों ने सवाल किए.

‘जिनको संविधान में विश्वास…’
वहीं, दूसरी तरफ बिहार में इस सियासत भी शुरू हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “संवैधानिक संस्था अपना काम करती है. ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई संवैधानिक संस्था है. जिनको संविधान में विश्वास है, इन संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए, इनको जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, लोगों में भ्रम नहीं फैलाना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा और बर्बाद किया, नहीं बचेगा बिहार के अंदर, ये एनडीए की खुली चेतावनी है कि बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई जिसने रोका है, वह अब नहीं बचेगा. बिहार में मोदी और नीतीश की सरकार है. यहां कोई भी गुंडाराज नहीं चलेगा. सत्ता के लोग हों, या विपक्ष लोग हों, जो गुंडाराज लाने की कोशिश करेगा, विजय सिन्हा खुल के उसका विरोध करेगा.

‘जब कोई भी केस दर्ज होता है…’
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “लालू यादव से पूछताछ का चुनाव से कोई संबंध नहीं है. जब कोई भी केस दर्ज होता है, तो वक्त के मुताबिक जांच आगे बढ़ती है.बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि भारतीय कानून के हाथ इतने लंबे हैं कि कोई गलत करके बच नहीं सकता है. लालू यादव ने रेल मंत्री रहते जमीन लेकर लोगों को नौकरी दी.

वहीं, तेजस्वी यादव ने ईडी के द्वारा भेजे गए समन के मामले पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, “एजेंसी तो सारी बीजेपी की टीम है, इनका सारा काम अब बिहार में दिखेगा. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है, हम कानून का पालन करेंगे. बुलाया है तो हम लोग जाएंगे लेकिन इन सब चीजों से कुछ होना नहीं है. बीजेपी डर में है इसलिए ये सब करती है, हम बिहार में सरकार बनाएंगे.

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...