22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालपुलिस फायरिंग में आदिवासी की मौत पर हंगामा, MP विधानसभा में कांग्रेस...

पुलिस फायरिंग में आदिवासी की मौत पर हंगामा, MP विधानसभा में कांग्रेस ने बताया फर्जी एनकाउंटर

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस एनकाउंटर में आदिवासी हिरन बैगा की मौत राज्य सरकार के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है. विपक्ष सरकार पर आदिवासी की हत्या का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा. लेकिन इस मामले में विपक्ष ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा से वॉकआउट किया.

मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में हिरन बैगा की पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला उठाया गया. कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार आदिवासियों की हत्या कर रही है, उन्हें जल, जंगल और जमीन से बेदखल किया जा रहा है. सरकार पर आरोप लगाते हुए विक्रांत भूरिया ने इस पूरे मामले की जांच एक रिटायर्ड जज से कराने की मांग की.

कांग्रेस ने की पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि मध्य प्रदेश आदिवासियों के उत्पीड़न में पहले स्थान पर है. कांग्रेस ने आरोपी पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच के बाद ही साफ होगा कि हिरन बैगा नक्सली थे या नहीं. फिलहाल, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हिरन बैगा के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी है. यदि जांच में यह साबित होता है कि हिरन बैगा नक्सली नहीं थे, तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. फिलहाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.

क्या था मामला?
बता दें कि 9 मार्च को मंडला के खटिया क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हिरन सिंह पार्थ मारे गए थे. 13 मार्च को पुलिस ने उनकी पहचान बैगा आदिवासी के रूप में की.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...