28.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कराया पुराने आशिक का...

उत्तर प्रदेश : नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कराया पुराने आशिक का कत्ल, ऐसे खुला बेवफा गर्लफ्रेंड का राज

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक लड़की ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने आशिक को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को होली की रात अंजाम दिया गया था. अब पुलिस ने इस मर्डर केस का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हैरान कर देने वाली कत्ल की ये वारदात वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की है. जहां औसानगंज इलाके में 14 मार्च की रात इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया था. दरअसल, शहर के जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज इलाके में डीएवी पीजी कॉलेज के पास रात लगभग 11 बजे दिलजीत उर्फ रंगोली की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के वक्त दिलजीत अपने घर के बाहर खड़ा था और अपनी पुरानी प्रेमिका से ही फोन पर बात कर रहा था.

ठीक उसी वक्त अचानक एक बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए राजकुमार पास पहुंचा. फिर फिल्मी अंदाज में उसने चलती बाइक से ही दिलजीत के सीने पर गोली मार दी और फरार हो गया. आस-पास मौजूद लोग फौरन दिलजीत को करीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दिलजीत की मौत हो जाती है. हमले की यह पूरी घटना CCTV में कैद भी हो गई.

पता चला है कि मृतक दिलजीत की कुछ ही महीनों पहले मंगनी भी हो गई थी, लेकिन वह अपनी पुरानी प्रेमिका को छोड़ नहीं पा रहा था. जबकि वो लड़की दिलजीत से निजात पाना चाहती थी. लिहाजा, उस लड़की ने अपने नए आशिक राजकुमार की मदद ली, जो चंदौली के मुगलसराय के रहने वाला है. हैरानी की बात है कि दिलजीत ने ही कभी अपनी प्रेमिका से राजकुमार की मुलाकात कराई थी और तीनों में अच्छी जान-पहचान भी थी.

उसी राजकुमार की वजह से उस लड़की ने अपने प्रेमी दिलजीत से ब्रेकअप कर लिया था. लेकिन दिलजीत अपने पहले प्यार को छोड़ना नहीं चाहता था. यही वजह थी कि उस शातिर लड़की ने अपने नए आशिक राजकुमार के साथ मिलकर दिलजीत को रास्ते से हटाने की साजिश रची. और इस बाबत एक महीने पहले से प्लान भी बनाना शुरू कर दिया था.

वाराणसी के ADCP सरवणन टी. ने बताया कि वीडियो चैट के जरिये राजकुमार ने युवती को वो असलहा भी दिखाया था, जिसका इस्तेमाल करके दिलजीत को रास्ते से हटाने की योजना थी. फिर, होली की रात आई और दिलजीत को उसी के घर के बाहर राजकुमार ने गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद वो मौके से फरार हो गया था. जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पूरी कहानी का खुलासा हो गया.

इसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर पूरी हत्या की प्लानिंग में शामिल युवती और उसके नए आशिक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया. कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए असलहे की तलाश कर रही है

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...